फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 24 thousand posts vacant in Haryana Police

बजट सत्र: हरियाणा पुलिस में 24 हजार से अधिक पद खाली, 6600 पर चल रही भर्ती

Fri, 04 Mar 2022 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार के निर्देश पर चार मई 2018 तक के एससी बैकलाग को पूरा किया गया। 1995 से चले आ रहे बैकलाग को मौजूदा सरकार ने पूरा किया है। वर्तमान में 440 का बैकलाग भी प्रमोशन, सेवानिवृत्ति व कर्मचारियों की मृत्यु के कारण हुआ है।

विज्ञापन
More than 24 thousand posts vacant in Haryana Police
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस विभाग में कर्मचारियों के 24 हजार 181 पद खाली हैं। महिला स्टाफ के भी 4,498 स्वीकृत पदों में से 1,383 पद खाली हैं। पुलिस विभाग में कुल 74 हजार 910 पद स्वीकृत हैं। इनमें 24 हजार 181 पद खाली हैं। इनको भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा कांस्टेबल (पुरुष) के 5,500 और कांस्टेबल (महिला) के 1,100 पद यानी 6,600 पदों पर भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन


महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और नारनौंद से जजपा विधायक राजकुमार गौतम के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा-वन के तहत 698 महिला सिपाही (सशस्त्र पुलिस), 400 सब-इंस्पेक्टर, 65 महिला सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने के लिए एसएससी को मांगपत्र भेजा गया है। इनमें 1462 पद अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं। 

विज्ञापन

बैकलाग को प्रमोशन से भरेगी सरकार

विज ने बताया कि पुलिस में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के बैकलाग को सरकार प्रमोशन से भरेगी। पुलिस विभाग में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के कुल 10 हजार 46 जवान कार्यरत हैं और 440 का बैकलाग है। विज ने कहा कि सरकार के निर्देश पर चार मई 2018 तक के एससी बैकलाग को पूरा किया गया। 1995 से चले आ रहे बैकलाग को मौजूदा सरकार ने पूरा किया है। वर्तमान में 440 का बैकलाग भी प्रमोशन, सेवानिवृत्ति व कर्मचारियों की मृत्यु के कारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में महिलाओं के 1383 पद खाली

हरियाणा पुलिस में अब भी स्वीकृत पदों के मुकाबले 1,383 पद खाली हैं। इनमें सबसे अधिक 1,324 सिपाही, 58 सब इंस्पेक्टर और एक महिला निरीक्षक का पद खाली है। विज ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए कुल 4,498 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 3,115 भरे हुए हैं। महिला सिपाही के 4,138 स्वीकृत पदों में से 2,814 भरे हैं, जबकि उप निरीक्षक के 276 में 218 भरे हुए हैं। महिला इंस्पेक्टर के 84 में से 83 पदों पर नियुक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed