फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 2000 roadways buses did not run in Haryana

Roadways strike in Haryana: आज दौड़ेंगी बसें, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Fri, 09 Sep 2022 07:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Sep 2022 07:18 AM IST
सार

परिवार को 10 लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता दी जाएगी और 50 लाख की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जाएगी और घायल को भी एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जता दी। अब शुक्रवार से सभी जिलों में रोडवेज की बसें फर्राटा भरेंगी। 

विज्ञापन
More than 2000 roadways buses did not run in Haryana
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के कुंडली में रोडवेज कर्मचारी की हत्या के विरोध में गुरुवार को पूरे प्रदेश में बसों के पहिये जाम रहे। 2000 से अधिक बसें नहीं चली, इससे परिवहन विभाग को लगभग तीन करोड़ का नुकसान हुआ। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के साथ हुई हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की वार्ता विफल रही। साझा मोर्चा मृतक कर्मचारी के परिवार के एक आश्रित को नौकरी, पत्नी को 58 की आयु तक पूरा वेतन और 50 लाख का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


देर रात बनी सहमति, आज दौड़ेंगी बसें
रात 11:00 बजे दूसरे दौर की वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महानिदेशक वीरेंद्र दहिया भी मौजूद रहे। सहमति बनी कि हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक के भाई के लड़के को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


परिवार को 10 लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता दी जाएगी और 50 लाख की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जाएगी और घायल को भी एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जता दी। अब शुक्रवार से सभी जिलों में रोडवेज की बसें फर्राटा भरेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात साझा मोर्चा की राज्य इकाई की परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में सभी मांगों को मान लिया गया है। इस कारण साझा मोर्चा की शुक्रवार को चक्का जाम करने के फैसले को वापस ले लिया गया है। हिम्मत राणा, प्रधान, एसकेएस यूनियन, रोहतक।


65 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली, एसआईटी गठित
सोनीपत में जीटी रोड पर रोडवेज चालक जगबीर सिंह की थार जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद थार सवार युवक-युवतियां दिल्ली की तरफ फरार हो गए थे। 65 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।



पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी विपिन कादियान नेृतत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। एसआईटी में सोनीपत के पांच इंस्पेक्टर शामिल किए गए हैं। आरोपियों का पता बताने वाले को 50 हजार इनाम दिया जाएगा। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जान देने वाले जगबीर के बेटे संदीप का परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed