फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 12 thousand applications to Election Commission for rallies in Punjab

पंजाब में स्टार वार: रैलियों के लिए आयोग को 12 हजार से ज्यादा आवेदन, हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए 25 को मंजूरी

Sat, 25 May 2024 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 11:25 AM IST
सार

प्रदेश भर में चुनावी रैली, होर्डिंग्स-बैनर लगाने और पैंफलेट बांटने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पास कुल 12,583 आवेदन आए हैं। इनमें से 23 मई तक 9,616 आवेदन संबंधित जिलों के अधिकारियों द्वारा मंजूर कर दिये गये हैं।

विज्ञापन
More than 12 thousand applications to Election Commission for rallies in Punjab
पंजाब में रैलियों के लिए हेलीकॉप्टर लैंडिंग के आवेदन आए - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 अपने 7वें और आखिरी चरण की ओर बढ़ गया है। इसके साथ ही अब मैदान में चुनावी दिग्गजों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। पंजाब में भी स्टार वार शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी से हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड संबंधी 25 मंजूरियां ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को पटियाला से चुनावी प्रचार का शंखनाद कर चुके हैं। 24 मई को वे गुरदासपुर और जालंधर में भी रैली कर चुके हैं। इसके साथ ही 13 लोकसभा सीटों के लिए पंजाब में स्टार वार शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तक चुनावी रैलियों और जनसभाओं के लिए आने वाले हैं। प्रदेश भर में चुनावी रैली, होर्डिंग्स-बैनर लगाने और पैंफलेट बांटने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पास कुल 12,583 आवेदन आए हैं। इनमें से 23 मई तक 9,616 आवेदन संबंधित जिलों के अधिकारियों द्वारा मंजूर कर दिये गये हैं। सिर्फ 378 आवेदन बकाया हैं। इसके अलावा 1,656 आवेदनों को नामंजूर किया गया है और 318 आवेदन विचाराधीन हैं जबकि 615 आवेदन रद्द कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार नुमा 10 हवाई गुब्बारों के अलावा 144 घर-घर संपर्क मंजूर
सीईओ सिबिन सी ने बताया कि प्रचार के लिए विभिन्न शहरों में 10 हवाई गुब्बारे लगाए जाने के साथ ही 144 आवेदन घर-घर चुनाव प्रचार करने की मंजूरी दी गई है। लाउडस्पीकर परमिटके लिए 9 आवेदन और अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने के लिए 555 आवेदनों को मंज़ूरी दी गई है। इसी तरह पैंफलेट बांटने के लिए 59 आवेदन मंजूर किये गये हैं, जबकि वीडियो वैनों की मंजूरी केलिए 54, लाउडस्पीकर सहित मीटिंगें करने के लिए 2,083 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावाला उडस्पीकर से बिना मीटिंगों के लिए 279 आवेदनों को मंजूरी दी गई है, वहीं नुक्कड़ मीटिंगों और लाउड स्पीकरों के लिए 2653 आवेदन-पत्र मंजूर किये गये हैं।


पोस्टर और होर्डिंग की 1,228 जगहों पर मंजूरी
बैनर और झंडे प्रदर्शित करने के लिए 542 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। पोस्टर, होर्डिंग और यूनीपोल प्रदर्शित करने के लिए 1228 आवेदन मंजूर किये गये हैं। लाउडस्पीकर परमिट वाले वाहनों के लिए 759 आवेदनों को मंजूरी दी गई, जबकि संसदीय क्षेत्र के अंदर वाहन परमिटों के लिए 174 आवेदन मंजूर किये गये हैं। सीईओ ने बताया कि सबसे अधिक 2,078 आवेदन लुधियाना से प्राप्त हुये हैं। इसी तरह 1,258 आवेदन पटियाला से और 690 आवेदन जालंधर से प्राप्त हुये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed