फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 100 trains affected in Punjab and Haryana due to Rail Roko Andolan

रेल रोको आंदोलन: पंजाब-हरियाणा में 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, आज ये गाड़ियां रहेंगी रद्द, देखें सूची

Fri, 29 Sep 2023 01:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Sep 2023 01:15 AM IST
सार

ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 04652 अमृतसर-जयनगर, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली, 22439 नई दिल्ली-कटड़ा आज रद्द रहेगी। 

विज्ञापन
More than 100 trains affected in Punjab and Haryana due to Rail Roko Andolan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब में किसानों के 19 संगठनों ने राज्य भर में 17 जगहों पर रेल ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। इससे रेल डिवीजन फिरोजपुर के तहत 56 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 23 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन के बजाय रास्ते में रोक दिया गया। अंबाला डिविजन की भी तीन ट्रेनों को पूर्ण तौर से रद्द कर दिया गया। 11 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया और 12 ट्रेनों को बीच रास्ते से रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन


अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली 29 लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रद्द होने वाली ट्रेनों में अमृतसर-जयनगर, अमृतसर-अजमेर अमृतसर-बिलासपुर, कटिहार-अमृतसर, नई दिल्ली-अमृतसर, मुंबई-अमृतर, 14617 बनमनखी-अमृतसर, जयनगर-अमृतसर, कोलकाता-अमृतसर, न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर, मुंबई-अमृतसर, धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन शामिल है। 
विज्ञापन


अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी को लुधियाना और फाजिल्का-दिल्ली को अंबाला से चलाया गया। रेल रोको आंदोलन के चलते दोनों प्रदेश के हजारों यात्री परेशान रहे। किसानों ने तीन दिन रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। ऐसे में शुक्रवार एवं शनिवार को भी रेल सेवा बाधित होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 04652 अमृतसर-जयनगर, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली, 22439 नई दिल्ली-कटड़ा आज रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22706 जम्मूतवी-तिरूपति, 12716 अमृतसर-नांदेड़, 11058 अमृतसर-मुंबई, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी को अंबाला कैंट स्टेशन से चलाया जाएगा। 

12014 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 12318 अमृतसर-कोलकाता का संचालन लुधियाना और 12926 मुंबई-अमृतसर का संचालन चंडीगढ़ से किया जाएगा। ट्रेन नंबर 12920 कटड़ा-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और 12472 कटड़ा-मुंबई को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 12029 व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर का संचालन लुधियाना तक ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed