फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 100 patients benefited from the free healing and massage camp.

Chandigarh News: निःशुल्क हीलिंग एवं मसाज कैंप में 100 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
More than 100 patients benefited from the free healing and massage camp.
मनीमाजरा। ठाकुरद्वारा मंदिर, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा में रविवार को एक्स डिवाइन एनर्जी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क हीलिंग एवं मसाज कैंप का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी) जांचा गया। इसके अलावा आयुर्वेदिक हीलिंग, मसाज थेरेपी और डेंटल चेकअप की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टर ज्योति और डॉक्टर ज्योतिका ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में मौजूद टीम ने सभी मरीजों की देखभाल और मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डिवाइन सोल ने किया। उनकी टीम में जसप्रीत कौर, खुशी, साहिब, ज्योतिका और मनजीत सिंह समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के सदस्य हेमचंद गुप्ता और ललित के अलावा ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, अनंत सिंह, प्रमोद आहूजा, धर्मपाल शर्मा, अरविंद दुबे, रविकांत शर्मा, राजवंत कौर, साधना दुबे और पूजा चौहान सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed