{"_id":"66f4ada62f4e1e3e380db89d","slug":"more-stubble-burnt-in-haryana-than-punjab-air-bad-in-11-districts-haryana-news-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-525932-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: पंजाब से ज्यादा हरियाणा में जल रही पराली, 18 मामले आए सामने, 11 जिलों में हवा भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: पंजाब से ज्यादा हरियाणा में जल रही पराली, 18 मामले आए सामने, 11 जिलों में हवा भी खराब
Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
सार
हरियाणा के 10 जिलों में बुधवार तक पराली जलाने के मामलों में सबसे ज्यादा 31 मामले करनाल में आ चुके हैं। जबकि अंबाला में छह, फरीदाबाद में चार, फतेहाबाद में दो मामले आए हैं।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा में पराली जलाने के मामले बुधवार को पंजाब से ज्यादा आए हैं। पंजाब में पराली जलाने के 12 तो हरियाणा में 18 मामले हुए हैं। हालांकि सेटेलाइट पर दिखने वाले आंकड़ों के आधार पर संख्या ज्यादा है, लेकिन टीम के पहुंचने पर पराली जलाने की घटना ट्रेस नहीं होने के कारण संख्या रिकॉर्ड में नहीं दर्ज होती है।
अब हरियाणा की हवा भी खराब होना शुरू हो गई है। 25 सितंबर की शाम तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब होने से 11 जिले यलो जोन में आ चुके हैं। कुल मिलाकर 25 सितंबर तक पराली जलाने के हरियाणा में 70 जबकि पंजाब में 92 मामले हैं।
विज्ञापन
17 सितंबर - 1
20 सितंबर - 1
21 सितंबर - 13
22 सितंबर -18
23सितंबर -12
24 सितंबर -6
25 सितंबर -18
विज्ञापन
अब हरियाणा की हवा भी खराब होना शुरू हो गई है। 25 सितंबर की शाम तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब होने से 11 जिले यलो जोन में आ चुके हैं। कुल मिलाकर 25 सितंबर तक पराली जलाने के हरियाणा में 70 जबकि पंजाब में 92 मामले हैं।
विज्ञापन
करनाल में सबसे ज्यादा
राज्य के 10 जिलों में बुधवार तक पराली जलाने के मामलों में सबसे ज्यादा 31 मामले करनाल में आ चुके हैं। जबकि अंबाला में छह, फरीदाबाद में चार, फतेहाबाद में दो, सिरसा, जींद व कैथल में एक-एक, कुरुक्षेत्र 16, रोहतक में दो, और सोनीपत 8 मामले आए हैं। अन्य 12 जिलों में एक भी मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
कब-कब कितने मामले आए
15 सितंबर - 117 सितंबर - 1
20 सितंबर - 1
21 सितंबर - 13
22 सितंबर -18
23सितंबर -12
24 सितंबर -6
25 सितंबर -18