फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More prisoners in the Modern Jail Kapurthala

नशे के खिलाफ अभियान का जेलों पर असर, मॉर्डन जेल कपूरथला में क्षमता से अधिक कैदी

Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Updated Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
 More prisoners in the Modern Jail Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर
सूबे में नशे के खिलाफ चले व्यापक अभियान के बाद माडर्न जेल में नए कैदियों का भार बढ़ गया है। इससे क्षमता से अधिक कैदी जेल में बंद हैं। जिन्हें संभालने से जेल प्रशासन को खासी मेहनत करनी पड़ रही है। जेल में बंद अधिकतर कैदी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


माडर्न जेल कपूरथला की निर्धारित क्षमता 2690 हैं, लेकिन मंगलवार तक जेल में लगभग 3000 कैदी थे। प्रतिदिन जेल में औसतन 26 कैदी नए जेल पहुंच रहे हैं। उनमें अधिकतर नशे के कारोबार से संबंधित हैं। पिछले 24 दिनों में जालंधर और कपूरथला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 600 आरोपी ड्रग पैडलर हैं। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार 80 फीसदी से अधिक कैदी नशेड़ी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ही जेल लाया गया नशे की लत वाला कैदी एचआईवी पॉजिटिव था जबकि एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) की ओर से अनिवार्य जांच के दौरान हेपेटाइटिस-सी से प्रभावित एक कैदी का भी पता चला है। जेल अधिकारी के अनुसार इनके नशे का इंजेक्शन लगाते समय संक्रमित सीरिंज के इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में 90 बैरकों में से प्रत्येक में 25-30 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन इन दिनों हर बैरक में 40-50 कैदियों को रखने के लिए जेल प्रशासन विवश है। हर बैरक के लिए सात स्वीकृत पदों के खिलाफ केवल एक वार्डर है। एआईजी-कम-एसपी जेल सुरिंदरपाल खन्ना ने कहा कि वह कैदियों की भीड़ को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि कुछ कैदी जमानत या सुरक्षित रिहाई पर जेल से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed