फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Morani sexual assault case- High court satisfies Haryana police inquiry

मोरनी गैंगरेप: हरियाणा पुलिस की जांच से हाईकोर्ट संतुष्ट, 8 सप्ताह बाद स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के आदेश

Wed, 10 Oct 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Oct 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
Morani sexual assault case- High court satisfies Haryana police inquiry

चर्चित मोरनी गैंग रेप मामले में हरियाणा पुलिस की जांच पर संतुष्टि जताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है। अब इस मामले में केवल स्टेटस रिपोर्ट आठ सप्ताह बाद हाईकोर्ट में दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


मोरनी में हुए गैंगरेप मामले में चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी एवं जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच की जानकारी मांगी थी। कोर्ट ने कहा था कि पिछले कई दिनों से मामला अखबारों की सुर्खियों में है। मामला एक महिला से जुड़ा है जिसके आरोप बेहद गंभीर हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले पीड़िता ने चीफ जस्टिस के नाम लिखे पत्र में कहा था कि, पंचकूला पुलिस शुरू से ही इस मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रही है। जब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पंचकूला पुलिस के पास पहुंची थी तो उसकी शिकायत तक दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद उसने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी और चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा में जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया था। अब इस केस की जांच पंचकूला पुलिस कर रही है, जिस पर उसे बिलकुल भरोसा नहीं है। पीड़िता ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है उससे उसे खतरा है कि कहीं पंचकूला पुलिस उसे मरवा न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यौन संबंधों से नहीं किया जा सकता इनकार

पीड़िता ने कहा कि उसे नाम के लिए सुरक्षा दी गई है लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान भी पंचकूला पुलिस के हैं। लिहाजा उसे चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा दी जाए और जब भी पंचकूला पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाए तो उसे चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में ही भेजा जाए। पीड़िता ने कहा कि वह चाहती है कि उसे इंसाफ मिले और केस को बिना प्रभावित हुए जांच करने में केवल चंडीगढ़ पुलिस ही सक्षम है। ऐसे में चीफ जस्टिस से निवेदन किया गया था कि जांच और सुरक्षा चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दी जाए। 

हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था और रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार को हरियाणा सरकार के वकील दीपक सभ्रवाल ने हाईकोर्ट में बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक के लिए वारंट जारी किए गए हैं। यह गिरफ्तारी होते ही पुलिस इस मामले में चालान पेश कर देगी। हरियाणा पुलिस की जांच पर संतुष्टि जताते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।

हरियाणा सरकार ने मोरनी गैंगरेप केस में हलफनामा दाखिल कर बताया कि कॉल डिटेल से लेकर सभी सबूत जुटा लिए गए हैं। डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में कहा है कि यौन संबंध की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। जहां तक बात रेप की बात है तो वह एफएसएल मधुबन की रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकती है। साथ ही यह भी बताया कि मधुबन लैब के निदेशक को पत्र लिखकर जांच में तेजी लाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed