फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoons eighth week driest

Chandigarh News: मानसून का आठवां सप्ताह सबसे सूखा

Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Monsoons eighth week driest
अब मानसून के दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद कम, अगस्त में 62 फीसदी कम बारिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून की बेरुखी अब शुरू हो गई है। बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मानसून आगमन के आठ हफ्ते बीत चुके हैं। इनमें आठवां सप्ताह (16 अगस्त तक) सबसे सूखा रहा है। प्रभावित हफ्तों में बारिश की कमी 90 से 100 फीसदी दर्ज की गई है। अगस्त में अब तक सिर्फ 39.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 62 फीसदी कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। अलनीनो का प्रभाव काफी ज्यादा है। इससे मानसून कमजोर हो गया है। बारिश नहीं होने की स्थिति में तापमान में 40 के करीब पहुंच गया है। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, हवा में नमी की मात्रा भी काफी बढ़ गई है। अधिकतम नमी का स्तर 64-91 फीसदी दर्ज किया गया है।
कुल मानसूनी बारिश 16 फीसदी ज्यादा
मानसून की विदाई के अब 39 दिन बचे हैं। हरियाणा में मानसून तय समय से दो दिन दिन पहले आया था। मानसून में अब तक 357 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 16 फीसदी ज्यादा है। जुलाई और जून में अच्छी बारिश हुई, लेकिन अगस्त में मानसून के कमजोर होने से मानसूनी बारिश का आंकड़ा कम होने लगा है। जुलाई के मध्य में मानसूनी बारिश सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा, बारिश का आंकड़ा कम होता जाएगा। मानसून के अब आगे सक्रिय होने के बहुत कम आसार है। हरियाणा के साथ पंजाब का इलाका भी आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा। हाल के दिनों में पंजाब-हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


बीते आठ हफ्तों के बारिश का आंकड़ा
जिला पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां छठा सातवां आठवां
अंबाला 8 -74 362 -19 -11 -66 -17 12
भिवानी 14 25 250 13 - 20 -35 -90 -100
चरखीदादरी 445 -6 78 16 34 - 45 -99 -88
फरीदाबाद 149 67 131 -18 -77 97 77 -92
फतेहाबाद -33 -68 117 -74 -32 -23 -78 -100
हिसार -70 -58 46 -12 -52 4 -89 -100
झज्जर 957 -53 142 -43 -65 24 -50 -100
जींद -45 -44 22 -38 42 -68 -4 -91
कैथल -38 2 317 -14 78 -38 -53 -99
करनाल 292 28 256 -80 246 -3 -61 -89
कुरुक्षेत्र 271 24 664 76 182 87 47 -83
महेंद्रगढ़ 123 16 164 109 -49 100 -78 -95
पंचकूला -16 -42 550 18 42 -55 -41 -21
पानीपत 409 98 228 1 181 -2 -46 -97
रेवाड़ी 127 -58 188 148 -53 -43 -48 - 99
रोहतक 357 14 53 -46 143 -84 -86 -99
सिरसा 475 -47 81 -12 21 122 -100 -100
सोनीपत 660 109 232 -27 98 -9 -15 -98
यमुनानगर 141 -51 578 13 53 -62 - 50 76 नोट: बारिश का आंकड़ा फीसद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed