फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will reach Chandigarh with delay due to cyclone Biparjoy

Chandigarh Weather: जुलाई के पहले हफ्ते में आएगा मानसून, चक्रवात Biparjoy के कारण होगी 5-6 दिन की देरी

Sat, 24 Jun 2023 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल मानसून 30 जून को चंडीगढ़ में प्रवेश कर गया था, जिसकी वजह से शहर में अच्छी बारिश हुई थी। हालांकि जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के पहुंचने के बाद भी इस साल ठीक ठाक बारिश का पूर्वानुमान है।
 

विज्ञापन
Monsoon will reach Chandigarh with delay due to cyclone Biparjoy
बरसात के बाद सुखना पर कुछ ऐसा दिखा सूर्यास्त - फोटो : करुण शर्मा

विस्तार

चंडीगढ़ में इस बार मानसून कुछ दिन की देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस देरी का कारण बिपरजॉय चक्रवात है। मानसून अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा है। जुलाई के पहले हफ्ते में इसके चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तौर पर 30 जून तक शहर में मानसून का आगमन होता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि बिपरजॉय की वजह से मानसून के आगमन में 5 से 6 दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून पूर्वी यूपी में पहुंचता है। पिछले साल मानसून 30 जून को चंडीगढ़ में प्रवेश कर गया था, जिसकी वजह से शहर में अच्छी बारिश हुई थी। हालांकि जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के पहुंचने के बाद भी इस साल ठीक ठाक बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों जो बारिश हो रही है, वह न तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से और न ही प्री-मानसून की बरसात है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि इन दिनों नया सर्कुलेशन पैटर्न बना है, जिसकी वजह से यह बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार


कुछ ही घंटों में 43.2 एमएम बारिश
शुक्रवार सुबह शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। कुछ ही घंटों में 43.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बारिश की वजह से चार डिग्री गिरा तापमान
सुबह हुई बारिश की वजह से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान 4 से 7 डिग्री तक कम दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। उस दौरान भी तापमान सामान्य से काफी कम बना रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed