फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will be active again in Punjab-Haryana on July 19

Weather Update: तीन दिन बाद जमकर बरसेंगे बदरा...हरियाणा के तीन और पंजाब के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

Sat, 16 Jul 2022 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 03:13 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Monsoon will be active again in Punjab-Haryana on July 19
पंजाब हरियाणा में भारी बरसात की चेतावनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब-हरियाणा में तीन दिन बाद 19 जुलाई को फिर से मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने हरियाणा के तीन और पंजाब के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसको देखते हुए जिला प्रशासन को यलो अलर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को भी दोनों राज्यों में मानसून मेहरबान रहा। हरियाणा में सामान्य बारिश 5.6 एमएम के मुकाबले 126 तो पंजाब में 5.1 एमएम के मुकाबले 323 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें माझा के पठानकोट, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर और पूर्वी मालवा के रोपड़, मोहाली शामिल हैं। वहीं हरियाणा के उत्तरी जिलों में शामिल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16, 17 और 18 जुलाई को दोनों राज्यों के सभी जिलों में आंशिक बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भी दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सामान्य से 323 प्रतिशत और हरियाणा में 126 फीसदी अधिक बारिश हुई। पंजाब के सात जिले ऐसे रहे जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई। हरियाणा के भी 8 जिले ऐसे रहे जहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को चंडीगढ़ में भी सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। सिटी ब्यूटीफुल में 51.3 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 366 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब: फरीदकोट में 5759 फीसदी ज्यादा बारिश

पंजाब के 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। सबसे अधिक फरीदकोट में सामान्य 1.7 एमएम बारिश के मुकाबले 99.6 एमएम बारिश हुई, जो 5759 प्रतिशत अधिक बारिश दर्शाता है। वहीं फिरोजपुर में 2.8 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 1672 प्रतिशत, मुक्तसर में 6.2 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 1203, फाजिल्का में 3.6 एमएम के मुकाबले 969, होशियारपुर में 4.0 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 720 प्रतिशत, बठिंडा में 3.0 सामान्य बारिश के मुकाबले 544 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

हरियाणा के कैथल में खूब बरसे बदरा

हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को 3.0 सामान्य बारिश के मुकाबले 1095 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद में 2.3 सामान्य बारिश के मुकाबले 996, हिसार में 2.7 सामान्य बारिश के मुकाबले 644, करनाल में 6.3 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 514 प्रतिशत, जींद में सामान्य बारिश 5.1 एमएम के मुकाबले 422 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed