फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon weakens; rainfall 28.4% below normal

Chandigarh News: कमजोर पड़ा मानसून, सामान्य से 28.4% कम हुई बारिश

Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Monsoon weakens; rainfall 28.4% below normal
चंडीगढ़। शहर में मानसून की रफ्तार अब भी सुस्त बनी हुई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 7.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही से तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने से दिनभर उमस बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता (रिलेटिव ह्यूमिडिटी) 85 प्रतिशत और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। अधिक नमी के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मानसून सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक चंडीगढ़ में 246.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य औसत से 28.4 प्रतिशत कम है, जिससे साफ है कि इस बार मानसून अब तक अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। बुधवार शाम 5:30 बजे तक भी मौसमी वर्षा का कुल आंकड़ा 246.2 मिमी ही रहा। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। ऐसे में अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed