{"_id":"66a1b5ad0c3abd3e4f0bc538","slug":"monsoon-weakens-in-punjab-mausam-update-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कमजोर पड़ रहा मानसून: जुलाई में 43 फीसदी कम बरसात दर्ज, कुछ जगहों पर ही मेहरबान हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कमजोर पड़ रहा मानसून: जुलाई में 43 फीसदी कम बरसात दर्ज, कुछ जगहों पर ही मेहरबान हैं बादल
Thu, 25 Jul 2024 07:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:47 AM IST
सार
मानसून अभी तक कमजोर रहा है। यही कारण है कि जुलाई माह में अब तक 43 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि वीरवार को भी प्रदेश कुछ एरिया में हल्की बारिश की होगी, जिससे तापमान में गिरावट होने से इन एरिया में लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बठिंडा में बरसात।
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
पंजाब में मानसून कमजोर पड़ रहा है। कुछ जगहों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही। बावजूद इसके अधिकतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह पठानकोट में सबसे अधिक 38.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
मानसून अभी तक कमजोर रहा है। यही कारण है कि जुलाई माह में अब तक 43 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि वीरवार को भी प्रदेश कुछ एरिया में हल्की बारिश की होगी, जिससे तापमान में गिरावट होने से इन एरिया में लोगों को कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य बना हुआ है।
अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को एसबीएस नगर के बलाचौर, बल्लोवाल, फाजिल्का और बठिंडा में बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में बलाचौर में 39.5 एमएम, बल्लोवाल में 44.2 एमएम, बठिंडा में 7.6 और पठानकोट में 0.2 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जालंधर नूरमहल का 37.1 डिग्री, समराला का 38.3 डिग्री, पटियाला का 35.3 डिग्री, लुधियाना का 35.2 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह बठिंडा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, फरीदकोट 26 और एसबीएस नगर बल्लोवाल का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है।