{"_id":"66f0fa7129e3af046c00e23c","slug":"monsoon-is-weak-this-time-in-punjab-39-mm-less-rain-in-september-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में इस बार मानसून कमजोर: सितंबर में भी 39 एमएम कम बारिश, आगे ऐसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में इस बार मानसून कमजोर: सितंबर में भी 39 एमएम कम बारिश, आगे ऐसा रहेगा माैसम
Mon, 23 Sep 2024 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
पंजाब में मानसून सीजन के दौरान साधारण 420 एमएम बारिश होने की संभावना रहती है, जबकि इस बार सिर्फ 308 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है। इसी तरह अब तक सितंबर माह में भी 39 एमएम बारिश कम हुई है।
विज्ञापन
पंजाब बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून सीजन खत्म होने वाला है, लेकिन इस बार पूरा सीजन मानसून कमजोर रहा है। इसी का नतीजा है कि अब तक सीजन में औसत से 27 फीसदी काम बारिश हुई है।
विज्ञापन
पंजाब में मानसून सीजन के दौरान साधारण 420 एमएम बारिश होने की संभावना रहती है, जबकि इस बार सिर्फ 308 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है। इसी तरह अब तक सितंबर माह में भी 39 एमएम बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से मौसम कुछ करवट ले सकता है। 24 सितंबर से राज्य के कुछ जगहों में हल्की बारिश दस्तक दे सकती है, जो 28 सितंबर तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के दौरान भी मौसम शुष्क रहा है। रविवार को तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी यह औसत से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। समराला में सबसे अधिक 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह औसत से 3.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। संगरूर में सबसे कम 23.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह अगर राज्य के अन्य जिलों की बात की जाए तो फतेहगढ़ साहिब में 36.2 डिग्री, पटियाला में 35.7, पठानकोट में 35.5, लुधियाना में 35.2, अमृतसर में 34.3, गुरदासपुर में 35 और मोहाली में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।