फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon departs from Chandigarh after 93 days Last year record broken

चंडीगढ़ से 93 दिन बाद मानसून विदा: पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, अब सुबह-शाम हल्की ठंड होगी शुरू

Thu, 25 Sep 2025 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

मानसून का महीना जून से शुरू होता है और जुलाई, अगस्त और सितंबर तक चलता है। कुछ साल ऐसे भी रहे हैं जब मानसून अक्तूबर के भी कई दिनों में सक्रिय रहता है। हालांकि, ये तब ही होता है जब मानसून दस्तक देरी से देता है। 

विज्ञापन
Monsoon departs from Chandigarh after 93 days Last year record broken
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में इस साल मानसून का सफर अब खत्म हो गया है। मौसम केंद्र ने 93 दिन बाद मानसून की विदाई की घोषणा करते हुए कहा कि शहर में अब अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। 

विज्ञापन


इस बार मानसून में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। कुल 1078 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा है। अगस्त महीने में सबसे ज्यादा 321.4 मिलीमीटर पानी बरसा।

विज्ञापन

24 जून से हुआ मानसून का आगमन

2025 में मानसून का आगमन 24 जून को हुआ जो पिछले वर्षों की तुलना में सामान्य समय से थोड़ा पहले था। विदाई 24 सितंबर को हुई, जो सामान्य ही है। इस साल मानसून की अवधि लगभग 93 दिन रही जो पिछले वर्षों के औसत (90-100 दिन) के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष के आंकड़ों के अनुसार जून में 262.1 मिमी, जुलाई में 211.8 मिमी, अगस्त में सबसे ज्यादा 321.4 मिमी और सितंबर में 282.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। कुल मिलाकर शहर में इस बार 1078 मिमी बारिश हुई, जो पिछले साल 710.8 मिमी के मुकाबले करीब 28 फीसदी ज्यादा है। पिछले पांच साल की बारिश की तुलना करें तो 2025 का मानसून 2024 से ज्यादा है लेकिन 2023 से कम है।

अब बारिश की संभावना नहीं, मौसम रहेगा साफ

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अब अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम एकदम साफ रहेगा। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि भी देखी जा सकती है। हालांकि, रात का तापमान अगले कुछ दिन स्थिर बना रहेगा और फिर धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह, शाम और रात के समय हल्की ठंडी भी महसूस होने लगेगी।

इस साल मानसून में हुई बारिश 

महीना            बारिश (एमएम)
जून                 262.1
जुलाई              211.8
अगस्त             321.4
सितंबर             282.7
कुल बारिश        1078

पिछले 5 वर्षों में मानसून में बारिश 

वर्ष                बारिश (एमएम)
2025             1078
2024             710.8
2023             1227.1
2022             902.5
2021             600.2

10 वर्षों में मानसून का आगमन और विदाई 

वर्ष               आगमन             विदाई
2025           24 जून            24 सितंबर
2024           1 जुलाई           1 अक्तूबर
2023             26 जून          30 सितंबर
2022             30 जून          29 सितंबर
2021             13 जून          8 अक्तूबर
2020             26 जून          30 सितंबर
2019             5 जुलाई         10 अक्तूबर
2018             26 जून          एक अक्तूबर
2017             12 जुलाई        30 सितंबर
2016             3 जुलाई          5 अक्तूबर
2015             25 जून           29 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed