{"_id":"66b1c8aa4f4fad96690c772a","slug":"monsoon-delayed-in-chandigarh-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में भी चंडीगढ़ से रूठे बादलः अगस्त के पांच दिन बीते, नहीं हो रही तेज बारिश, चढ़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में भी चंडीगढ़ से रूठे बादलः अगस्त के पांच दिन बीते, नहीं हो रही तेज बारिश, चढ़ रहा पारा
Tue, 06 Aug 2024 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:25 PM IST
सार
मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नहीं हो रही बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसा लग रहा है कि इस बार सावन में भी बादल चंडीगढ़ से रूठ गए हैं। जुलाई महीने में भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है और अब अगस्त के भी पांच दिन बीत चुके हैं और अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। लोग अभी भी बारिश के लंबे स्पैल का इंतजार कर रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार अभी तक सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है।
शहर में सोमवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। सुबह से ही मौसम काफी ज्यादा गर्म रहा, जो शाम तक बना रहा। लोगों को उम्मीद थी कि शाम के समय में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया लेकिन बारिश नहीं हुई।
पिछले 48 घंटे में शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। इस मानसून सीजन में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 266.6 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 45 फीसदी कम है।