फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon, Beautiful Weather in Chandigarh due to Rainfall

मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने महकाया तन धड़काया मन, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

Thu, 25 Jul 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jul 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Monsoon, Beautiful Weather in Chandigarh due to Rainfall
बारिश से मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ का मौसम बेहद सुहावना है और बारिश की बूंदों ने जहां तन को महकाया, वहीं दिल भी धड़का दिया। गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। बुधवार शाम को ट्राइसिटी के लोगों को राहत मिल गई। वीरवार की सुबह भी मौसम में ठंडक है और हवाएं चल रही हैं। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं गर्मी और उमस से भी निजात मिली।
विज्ञापन


शाम करीब 6.30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश होने लगी। अचानक मौसम के करवट लेते ही ठंडी हवाएं भी चलने लगी। ऐसे में गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए ट्राइसिटी वासी सड़कों और गार्डन की तरफ निकल पड़े। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक शहर का मौसम सुहाना रहेगा।
विज्ञापन


रात के समय बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। चंडीगढ़ में करीब 30 मिनट ही बारिश हुई, लेकिन तेज बौछारों के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली। आने वाले 48 घंटे में तापमान की बढ़ोतरी के कोई आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चंडीगढ़ में 24 से 26 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़ और आस पास के इलाकों में देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार शाम को मौसम में बदलाव को देखते हुए शाम को लोग शहर की सड़कों पर निकल लिए। सुखना लेक, रॉक गार्डन सहित सिटी के प्रमुख स्थानों पर शाम को लोगोें की अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed