{"_id":"6499f8205671df02a0014655","slug":"monsoon-arrived-four-days-ago-heavy-rain-mercury-reached-31-degrees-chandigarh-news-c-16-pkl1043-174684-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार दिन पहले पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश, पारा 31 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार दिन पहले पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश, पारा 31 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मानसून ने सोमवार को धमाकेदार एंट्री की। पहले दिन डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिसमें 41.8 एमएम पानी गिरा। इससे शहर की कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं। हालांकि सुबह के बाद शहर में बारिश नहीं हुई। अब मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तौर पर 30 जून के आसपास मानसून शहर में दस्तक देता है, लेकिन इस बार चार दिन पहले ही मानसून का आगमन हो गया है। एक दिन पहले मानसून अंबाला तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि रात में ही शहर के कई हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया था, जिसके बाद सुबह से ही शहर के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे और सुबह 11:30 बजे बारिश शुरू हो गई। यह बारिश डेढ़ से दो घंटे तक हुई।
अब आने वाले दिनों में भी मानसून का असर शहर में देखने को मिलेगा और बादल छाने के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। गर्मियों के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन अब 31 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह तापमान 30 डिग्री से भी नीचे आ सकता है।
सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। ऐसा सुबह हुई बारिश की वजह से है क्योंकि बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे थे और ठंडक बनी रही थी। मौसम का आनंद लेने के लिए लोग सुखना लेक, रोज गार्डन समेत अन्य जगहों पर भी नजर आए। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा।
विज्ञापन
एक जून से 113.8 एमएम बरसा पानी, करीब 42 फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से लेकर 26 जून शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 113.8 एमएम बारिश हुई है। सोमवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच 41.8 में बारिश हुई। यह इस सीजन में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश बताई जा रही है। हालांकि इस सीजन में सामान्य से 41.7 फीसदी कम बारिश हुई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी खासी खासी बारिश होने का पूर्वानुमान है।