फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon activated in punjab yellow alert

पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून: 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Sat, 20 Jul 2024 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 08:27 AM IST
सार

पंजाब में अभी तक मानसून की बहुत कम बारिश हुई है। कई जिलों में बरसात नहीं होने से लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Monsoon activated in punjab yellow alert
बरसात। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। रविवार व सोमवार को 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इस लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो इस दौरान गरज, चमक के साथ तेज बारिश होगी और कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और ये अब भी औसत से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री बठिंडा का दर्ज किया गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है और ये भी औसत से 3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री एसबीएस नगर का दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पटियाला में 5.5 एमएम और फतेहगढ़ साहिब में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के अधिकतर एरिया का मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, पठानकोट का 37.9, पटियाला का 36.3, फरीदकोट का 37, गुरदासपुर का 36.3 डिग्री और फिरोजपुर का 38 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब का न्यूनतम तापमान 26.8 और पटियाला का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed