फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monkey hoisted flag in school, video viral on social media, independence day 2017

स्वतंत्रता दिवस पर बंदर ने ही फहरा दिया तिरंगा, सोशल मीडिया पर Video Viral

Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
monkey hoisted flag in school, video viral on social media, independence day 2017
स्वतंत्रता दिवस पर बंदर ने ही फहरा दिया तिरंगा
70वें स्वतंत्रता दिवस पर एक मजेदार किस्सा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के लिए हंसने का कारण भी। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल रहा वीडियो तिरंगा फहराने का है, जिसे बंदर ने फहराया।
विज्ञापन


हालांकि यह वीडियो कहां का है, अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह वीडियो किसी स्कूल का है। वीडियो पर दिख रहा तिरंगा जिस दीवार पर लगा है, उस पर लिखा है कि स्कूल हमारा मंदिर है। तिरंगा फहराने के लिए लगी रस्सी भी नीचे तक जा रही है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि बंदर तिरंगे को हिलाता है। फिर वह तिरंगे में बंधी पोटली को खोलकर फूल बरसा देता है। उसके साथ एक दूसरा बंदर भी बैठा है। वीडियो में तिरंगा फहराये जाने पर लोगों के हंसने और तालियां बजाने की आवाज भी है। लगता है कि नीचे से ही किसी ने यह वीडियो शूट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed