फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monkey enter pgi meternity ward

पीजीआई के मेटरनिटी वार्ड में बंदर, हड़कंप

Mon, 16 Jun 2014 01:54 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jun 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
monkey enter pgi meternity ward

शहर में बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। कभी किसी के घर तो कभी यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिल हो जाते हैं। हद तो तब हो गई जब वह पीजीआई के मेटरनिटी वार्ड की माइनर ओटी में घुस गया। हफ्ते में यह दूसरी घटना है जब वार्ड में बंदर आया हो। पहले सोमवार को वार्ड में आया था। दूसरी बार शुक्रवार को दाखिल हुआ। आसपास खड़े कर्मचारियों ने इसकी सूचना सिक्योरिटी गार्ड को दी गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंचे सिक्योरिटी कर्मियों ने करीब 20 मिनट तक बंदरों को भगाने के लिए जद्दोजहद की। हालांकि इस दौरान अंदर कोई मरीज नहीं था। बताया जा रहा है कि बंदर खिड़की से दाखिल हुआ था। वहां पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस दौरान कर्मचारी खिड़की बंद करना भूल गए थे। इसी का फायदा उठाकर बंदर अंदर घुस गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि मरीज अंदर होते तो मुश्किल खड़ी हो सकती थी। उनके मुताबिक नेहरू हास्पिटल की तीसरी मंजिल के गायनी वार्ड में दोपहर के वक्त बंदरों का एक झुंड आ गया था और वही जाकर बैठ गया। बीते सोमवार को भी ऐसा हुआ था। उस वक्त भी बंदर आया और अंदर ही बैठा रहा। कुछ मरीजों ने इसकी सूचना सिक्योरिटी विंग ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कम हुई थी, अब फिर से बढ़ने लगे
पीजीआई में कुछ साल पहले तक बंदरों की संख्या काफी अधिक थी। हर रोज बंदर उत्पात मचाते। कभी किसी का सामान उठा लेते तो कभी पेड़ों पर चढ़कर मरीजों को परेशान करते थे। बंदर से डाक्टर भी परेशान हो गए थे। वे डाक्टरों का फ्रिज खोलकर उससे खाने का सामान निकाल लेते थे।


समस्या बढ़ने पर पीजीआई ने लंगूर को रखना शुरू किया। बकायदा हर साल का कांट्रैक्ट होने लगा। उसके बाद पीजीआई ने लंगूरों को रखना शुरू कर दिया। ठेकेदार आता और लंगूर को पूरे पीजीआई में टहलाता। इससे बंदरों की संख्या में काफी कमी आई, लेकिन इस दौरान फिर से इनकी संख्या में इजाफा हो गया। अब वे फिर से पीजीआई में आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed