फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   money order service closed in post office, online service start

डाक विभाग में मनीआर्डर सेवा बंद, 'मार्डन' सेवा शुरू

Mon, 06 Apr 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 06 Apr 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
money order service closed in post office, online service start

डाक विभाग ने मनीआर्डर सेवा बंद कर तकनीकी युग में ई-बैंकिंग का प्रचलन बढ़ने पर ईएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर) व आईएमओ (इंस्टेंट मनीआर्डर) सेवा को अपना लिया है।

विज्ञापन


डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधा व सहूलियत देने के लिए इसकी शुरुआत भी कर दी है। उपभोक्ता अब विद्युत गति से अपनों तक पैसे व शगुन पहुंचा सकेंगे। यही नहीं उपभोक्ता मनीआर्डर की गई राशि को किसी बैंक खाते में भी ट्रांसफर करा सकेंगे।
विज्ञापन


डाक विभाग ने उपभोक्ताओं को मनी ट्रांजेक्शन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर व इंस्टेंट मनीआर्डर योजना की शुरुआत की है। इंस्टेंट मनीआर्डर के तहत उपभोक्ता एक हजार से 50 हजार रुपये तक मनीआर्डर कर सकेंगे। इसके लिए मनीआर्डर कर्ता व प्राप्तकर्ता दोनों को अपनी आईडी दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर में उपभोक्ता एक रुपये से पांच हजार रुपये तक की राशि मनीआर्डर कर सकेंगे। इसके लिए मनीआर्डर कर्ता व प्राप्तकर्ता को किसी तरह की आईडी जमा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इंस्टेंट मनीआर्डर के तहत भेजी गई राशि को उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर सकेंगे।

1880 में हुई थी मनीआर्डर सेवा की शुरुआत
डाक विभाग ने 1880 में  मनीआर्डर सेवा शुरू की थी जिसे देश के सभी 1.35 लाख डाकघरों में उपलब्ध करवाया गया था, लेकिन समय बदलने के साथ ही विभाग की यह बरसों पुरानी योजना आधुनिक तकनीकी के आगे फीकी पड़ने लगी, जिसके चलते विभाग द्वारा इसे खुद ही बंद करना पड़ा। विभाग ने बैंकों की प्रतिस्पर्धा में मनीआर्डर का नवीनीकरण कर आईएमओ व ईएमओ का रूप दिया।


डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब मनीआर्डर की जगह पर इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर व इंस्टेंट मनीआर्डर सेवा की शुरुआत की है जिससे उपभोक्ता विद्युत गति से देश में कहीं पर भी पैसे भेज सकेंगे। विभाग द्वारा अप्रैल से मनीआर्डर सेवा को बंद कर दिया गया है।
फूल सिंह, सहायक अधीक्षक, प्रधान डाकघर पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed