फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   molesting in jalandhar, akali dal panch, punjab dgp suresh arora

बंधक बनाकर लड़की से छेड़छाड़, अकाली पंच समेत छह पर केस

Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
molesting in jalandhar, akali dal panch, punjab dgp suresh arora
छेड़छाड़ के आरोप में अकाली पंच समेत छह पर केस - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने शिकायत मिलने के छह दिन बाद अकाली पंच समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा को शिकायत करने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है। अरोड़ा ने डीआईजी जालंधर रेंज को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने 11 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत की थी कि पंच अर्जुन तिवाड़ी, सदेश कुमार, कृष्णा तिवाड़ी और संजय तिवाड़ी ने उसे गली से खींचकर घर में बंधक बनाकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आरोपियों पर कोई करवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गांव निवासियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा से मिल उन्हें मामले से अवगत करवाया।
विज्ञापन


किशन लाल शर्मा ने फोन पर सारी जानकारी डीजीपी सुरेश अरोड़ा को दी। इसके बाद डीजीपी ने डीआईजी जालंधर रेंज राजिंदर सिंह को इस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। पीड़िता ने कहा कि बीते साल दिसंबर माह में भी पंच अर्जुन तिवाड़ी के बेटे संजू तिवाड़ी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका राजीनामा और माफीनामा पिंड की पंचायत ने करवा दिया था। वहीं दोबारा अगस्त में फिर से संजू तिवाड़ी ने उसके छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत उसने जालंधर देहाती के एसएसपी को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी को दी शिकायत, छह दिन बाद दर्ज करवाया मामला

molesting in jalandhar, akali dal panch, punjab dgp suresh arora
arrest - फोटो : demo pic
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पर कार्रवाई करने के लिए मकसूद थाना के प्रभारी कहा गया था, लेकिन पुलिस ने उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उसके दो भाई, माता समेत उस पर भी झूठा मामला दर्ज करवा दिया था।

पीड़ित ने कहा कि कुछ महीने पहले पंच के बेटे संजू तिवाड़ी का नाम नाबालिग लड़की को भागने और एक लड़की से छेड़छाड़ में सामने आया था। इस पर भी पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाए संजू तिवाड़ी व उसके पिता अर्जुन तिवाड़ी से माफीनामा लिखवाकर राजीनामा थाने में करवा दिया था।

पीड़िता का आरोप है कि अकाली दल की सरकार होने की वजह से दोषियों पर कानूनी करवाई नहीं होती। पीड़िता के आरोपों के बाद डीआईजी जालंधर रेंज राजिंदर सिंह ने तुरंत मकसूदा थाने के एसएचओ सुखपाल सिंह से मिलने को कहा, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर दिया है। एसएचओ सुखपाल सिंह ने कहा कि पंच अर्जुन तिवाड़ी, सदेश कुमार, कृष्णा तिवाड़ी, संजय तिवाड़ी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तार नहीं की हैं, बल्कि मामले की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed