फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molester beaten conductor at roadways bus

बस में मनचलों को रोका तो पिट गया कंडक्टर

Fri, 12 Dec 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 12 Dec 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
molester beaten conductor at roadways bus

रोहतक में छात्राओं से छेड़छाड़ के दौरान मदद न करने की तोहमत झेल रहे रोडवेज विभाग के कंडक्टर ने बवानीखेड़ा में छात्राओं पर फब्तियां कस रहे युवकों को टोका तो युवकों ने चालक की बेरहमी से धुनाई कर दी। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर लाठी-डंडों के साथ चाकू भी लिए हुए थे। रोडवेज यूनियन नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मारपीट के आरोपियों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक गिरफ्तार नहीं किया तो चक्का जाम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे भिवानी डिपो की रोडवेज बस हांसी से भिवानी लौट रही थी तो बवानीखेड़ा चुंगी के पास कुछ युवकों ने बस को रूकवा लिया और कंडक्टर विक्रम पर हमला कर दिया। बचाव करने आए राजेश कुमार को भी हलकी चोट आई।
विज्ञापन


विक्रम को चेहरे, कमर, गले, पेट, नाक पर चोट आई। घायल विक्रम को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। बस से लाठी-डंडों के साथ चाकू भी बरामद हुआ। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये युवक बवानीखेड़ा के थे

molester beaten conductor at roadways bus

घायल विक्रम ने बताया कि बस भिवानी-हांसी वाया सूई-बलियाली चलती है। बुधवार सायं कॉलेज में परीक्षा खत्म होने के बाद वैश्य कॉलेज से कुछ छात्राएं बस में सवार हुई तो कुछ शरारती युवक पर सवार हो गए। ये युवक बवानीखेड़ा के थे। रास्ते में उक्त युवक छात्राओं के पास खडे़ होकर फब्तियां कसने लगे और तेज आवाज में मोबाइल पर गाने बजाने लगे।

जब इन्हें टोका और टिकट मांगी तो इनके पास न तो कॉलेज पास था और न ही टिकट। टोकने पर उक्त युवकों ने देख लेने की धमकी दी। बृहस्पतिवार सुबह बस रूकवाकर हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडों के अलावा चाकू लिए हुए थे।

मामले में बवानीखेड़ा से एएसआई रामकिशन ने बताया कि कंडेक्टर विक्रम के साथ मारपीट की सूचना आई थी। बयान लेने गए तो वह बयान देने की हालत में नहीं था। घायल के शुक्रवार को बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

समझौते के लिए बना रहे दबाव

molester beaten conductor at roadways bus

कंडक्टर पर हमले की घटना के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर बवानीखेड़ा के मौजिज ग्रामीण, हमलावरों के परिजन कंडक्टर से मिलने जाते रहे और हमला करने वालों से माफी मंगवाने की बात कहकर समझौता का दबाव डालते रहे। इधर-उधर जान-पहचान निकाल फोन भी करवाए।

यूनियन नेताओं ने जताया रोष
कंडक्टर पर हमले की सूचना पर हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन और कर्मचारी महासंघ के के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। कंडक्टर से मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि रोडवेज बसों में युवतियों, महिलाओं से कोई छेड़छाड़ करे तो बस चालक-परिचालक विरोध करे। अब विरोध किया तो हमला कर दिया गया।

सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। यदि हमलावर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक नहीं पकडे़ जाते है तो चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान राज कुमार, राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, जगदीश सांगवान, हरज्ञान, कुलदीप, रणदीप तोमर, राजेश शर्मा, संजय सांगवान, रमेश बड़सी आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बैठक कर भी घटना का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed