फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali's Rahul became an angel, saved two children trapped in the lift

Chandigarh News: लिफ्ट में फंसे दो बच्चे हुए बेसुध, मोहाली का राहुल बना फरिश्ता, बचाया

Fri, 23 Jun 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mohali's Rahul became an angel, saved two children trapped in the lift
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में वीरवार शाम करीब छह बजे दो बच्चे लाइट चले जाने के कारण लिफ्ट में फंस गए। करीब 20 मिनट तक उन्हें इस आफत का सामना करना पड़ा। एक बच्चा प्रताप और उसकी चाचा की बेटी ने 13वीं मंजिल पर जाना था। इस दौरान लाइट जाने के कारण बच्चे लिफ्ट बंद होने से उसमें फंस गए। लिफ्ट बंद होने के बाद बच्चों ने शोर मचाया। इस बीच बच्चे बेसुध हो गए। बच्चों का शोर सुनकर सिक्योरिटी और लोग के वहां पहुंचे लेकिन वे उन्हें बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद प्रताप के परिवार ने मोहाली में रहने वाले राहुल शर्मा से संपर्क किया और उन्होंने वहां आकर लिफ्ट को खुलवाकर बच्चों को बचाया।
विज्ञापन

परिवार ने मांग की है कि एक तो लिफ्टों को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाए। दूसरा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिवार का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके फ्लैट खरीदा है। इतना ही नहीं लाखों रुपये का मेंटीनेंस चार्ज तक भरा है लेकिन यहां मिल रही सुविधाओं से वे परेशान हैं।
विज्ञापन




आखिर कहा गया चौबीस घंटे का पावर बैकअप

प्रताप के परिवार ने बात बताया कि जब गमाडा ने पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट की स्कीम निकाली थी तो उस समय बताया गया था कि यहां पर चौबीस घंटे के पावर बैकअप की सुविधा है, लेकिन आए दिन लिफ्ट खराब रहने और लाइट की दिक्कत आती रहती है। वहीं सूत्रों की माने तो लिफ्ट का काम देखने वाली एजेंसी से गमाडा का पैसे के लेन देन को लेकर विवाद है जिससे भी यह स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिफ्ट नहीं है आपातकालीन बटन

पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि वहां की लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। इस कारण लोग इसमें आने-जाने से कतराते हैं लेकिन ऊपरी मंजिल पर रहने वालों के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करना मजबूरी है। आज अगर बच्चों को बचाने में थोड़ी देरी और हो जाती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी बताया कि लिफ्ट में आपातकालीन बटन नहीं है। वहीं लिफ्ट में जाकर वहां पर फोन का नेटवर्क भी काम नहीं करता है। लिफ्ट के रुकने के थोड़ी देर बाद ही उसमें घुटन होने लगती है। गमाडा को इसका तत्काल हल कराना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर भविष्य में जानी नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed