{"_id":"709542964c8c5bfe7380c2cda2a05278","slug":"mohali-son-appointed-as-vice-chief-of-indian-air-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धिः मोहाली का 'लाल' बना वायु सेना का वाइस चीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धिः मोहाली का 'लाल' बना वायु सेना का वाइस चीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घड़ूआं के लोगों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। जब गांव में ही पैदा हुए बरिंदर सिंह धनोआ को वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया। इस मौके गांव के जागीर सिंह ने बताया कि गांव के लिए यह बड़ी गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान लोग एक दूसरे को बधाईयां दी। बीते सोमवार को धनोआ ने पद संभाला लिया था। उन्होंने रविवार को रिटायर होनेवाले एयर मार्शल रविकांत शर्मा की जगह ली है। वे राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, नेशनल डिफेंस एकेडमी और डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र रह चुके हैं।
विज्ञापन
वायुसेना के अनुसार कारगिल अभियान के दौरान धनोआ ने फाइटर स्कवाड्रन का नेतृत्व किया था। रात में होने वाले कई मिशन के लिए उन्होंने खुद उड़ान भरी थी। उनके नाम फाइटर बेस के स्टेशन कमांडर तथा विदेश गई एक इंडियन मिलिट्री ट्रेनिंग टीम के लीडर के साथ कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा होने की उपलब्धि है।
विज्ञापन
वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में चीफ इंस्ट्रक्टर (एयर), और वायुसेना मुख्यालय में एयर स्टाफ (इंटेलीजेंस) के असिस्टेंट चीफ की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। इससे पहले वे दक्षिण-पश्चिमी एयर कमांड में एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में तैनात थे।