फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police filed case against founder and CEO of Oyo Including seven officers

ओयो कंपनी के संस्थापक व सीईओ समेत सात अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस, पढ़ें- पूरा मामला

Mon, 14 Sep 2020 11:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 11:14 PM IST
सार

  • इकरारनामा खत्म होने के बाद भी कर रहे थे मैरिज पैलेस में बुकिंग
  • डेराबस्सी के गांव ककराली में मैरिज पैलेस के प्रबंधक ने दी शिकायत

विज्ञापन
Mohali police filed case against founder and CEO of Oyo Including seven officers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब की मोहाली पुलिस ने ओयो कंपनी के फाउंडर व सीईओ समेत सात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गांव ककराली में स्थित मैरिज पैलेस काजाविला के प्रबंधक की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त कंपनी के साथ उनके मैरिज पैलेस का इकरारनामा था, जिसकी शर्तों का उल्लंघन किया गया। एक तरफ तो उनके साथ इकरारनामा खत्म कर दिया। वहीं, दूसरी ओर ग्राहकों से यहां प्रोग्राम करवाने के लिए बुकिंग के पैसे वसूलते रहे।

विज्ञापन


ये हुए नामजद
आरोपियों में ओयो कंपनी के सीईओ व ग्रुप के फाउंडर रितेश अग्रवाल, सीईओ वेडिंग डिपार्टमेंट संदीप लौढ़ा, तरुण अलावदी कानूनी अधिकारी, रीजनल हेड सन्नी नागपाल, ऑपरेशन हेड शौविक सिन्हा, सचिन बग्गा, हेमंत पंत डायरेक्टर एसओबी को नामजद किया है।
विज्ञापन


यह है मामला-
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि गांव ककराली में स्थित मैरिज पैलेस काजाविला के प्रबंधक व मिनरल फूड प्राइवेट लिम. के डायरेक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी की तरफ से उक्त गांव में काजाविला रिर्जोटस के नाम से मैरिज पैलेस चलाया जा रहा है। ओयो ग्रुप की तरफ से उनके साथ संपर्क कर पैलेस को चलाने की पेशकश की गई। दोनों की सहमति बाद में इकरारनामा ओयो कंपनी के ग्रुप ओरैवल स्टेयस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 29 जून 2019 के साथ तय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकरारनामे के मुताबिक उक्त कंपनी यहां विवाह शादियों सहित अन्य प्रोग्रामों की बुकिंग करवाएगी व हर एक महीने मैरिज पैलेस के प्रबंधकों को तय रकम अदा करेगी। कंपनी की तरफ से 2020 जनवरी तक शर्तों के मुताबिक भुगतान किया परंतु इसके शर्तों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। ओयो कंपनी ने बिना एक महीने का समय दिए अपने स्तर पर इकरारनामा रद्द कर दिया। इकरारनामा रद्द करने के बावजूद कंपनी की तरफ से मैरिज पैलेस में बुकिंग कर पैसे अपने पास रख कर धोखाधड़ी की है। 


थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद डीए लीगल की राय ली गई। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी की तरफ से अपने स्तर पर ही इकरार खत्म कर दिया गया है। इकरारनामा खत्म करने के बाद भी प्रोग्रामों की बुकिंग की गई, जिनका कानूनी तौर पर उनके पास कोई अधिकार नहीं था। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed