फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police arrested Mrs Chandigarh Arpana Sargota along with her son in immigration fraud husband in jail

ठग निकली मिसेज चंडीगढ़: तीन करोड़ फ्रॉड केस में बेटे सहित मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति पहले ही जेल में

Sun, 28 Jul 2024 02:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2024 02:11 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीत चुकी अर्पणा सरगोता को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पति पहले ही जेल में बंद है। पुलिस ने उसके बेटे को भी पकड़ा है। 

विज्ञापन
Mohali police arrested Mrs Chandigarh Arpana Sargota along with her son in immigration fraud husband in jail
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी सुंदरता से बड़े-बड़े खिताब जीत चुकी पूर्व मिसेज चंडीगढ़ को पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अर्पणा सरगोता और उसके बेटे कुणाल नागपाल को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी अर्पणा सरगोता का पति संजय पहले से ही जेल में बंद है। अर्पणा ने वर्ष 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

विज्ञापन



पुलिस ने अर्पणा सरगोता व उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इसी मामले में महिला का पति पहले से गिरफ्तार है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ फेज-11 थाना गगनदीप सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी अर्पणा सरगोता और उसके बेटे कुणाल नागपाल को गिरफ्तार किया है। जबकि इस महिला का पति संजय पहले से ही गिरफ्तार हो चुका है और जेल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा किलो सोने के बिस्किट और सात लाख कैश बरामद
उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के सपने दिखाकर उनसे लाखों रुपये ठगे हैं। बाद में न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए थे। इस पर इनके खिलाफ थाना फेज-11 में केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इनके पास से आधा किलो सोने के बिस्किट और सात लाख रुपये बरामद किए हैं। 


आरोपियों पर इमिग्रेशन फ्रॉड के 25 केस दर्ज
एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमिग्रेशन फ्रॉड के 25 केस दर्ज हैं। मामले का मुख्य आरोपी संजय पहले ही जेल में है, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं, अब जाकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया गया था। उन्होंने बताया कि ठगे हुए पैसों से यह आरोपी सोने के बिस्किट खरीद लेते थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 500 ग्राम सोने के बिस्किट और सात लाख रुपये कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा इनके पास से एक फोर्ड की ईको स्पोट गाड़ी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed