फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali nagar nigam issue

नगर निगमः पहले मेयर पद की जंग पहुंची हाईकोर्ट

Sun, 08 Mar 2015 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 08 Mar 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
mohali nagar nigam issue

शहर में नगर निगम के पहले मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर सभी दल अपना जोर लग रहा है। वहीं, सरकार द्वारा मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर दो आजाद पार्षदों ने याचिकाएं दायर की हैं। इस पर अदालत द्वारा आगे की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह याचिकाएं वार्ड नंबर चौदह के पार्षद मनजीत सिंह सेठी और वार्ड नंबर 50 से आजाद ग्रुप के पार्षद हरपाल सिंह चन्ना की तरफ से अलग-अलग डाली गई। याचिकाओं पर फैसला सोमवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


याचिका में उन्होंने दलील दी है कि मेयर पद महिला के लिए रिजर्व कर सरकार ने नियमों की अनदेखी की है। इसके अलावा चुनाव लड़कर पार्षद चुने गए लोगों के मेयर बनने के अधिकार पर हमला किया गया है। क्योंकि सरकार द्वारा यह कार्रवाई नगर निगम के चुनाव संपन्न होने के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने याचिका में कहा कि इसमें सरकार ने अपने ही 2012 के रोस्टर के नियमों की उल्लंघना की है। इसके तहत 1 से नौ तक की नगर निगमों को जनरल व 10वीं नगर निगम में मेयर की कुर्सी एससी के लिए रिजर्व रखने का प्रावधान है।

इसी तरह 11 से 17 तक जनरल रखने का प्रावधान है, लेकिन अभी तक 17 नगर निगम ही नहीं है। वहीं, पहली बार चुनाव करके नगर निगम को रिजर्व नहीं किया जा सकता है। मोहाली में पहली बार चुनाव हुआ है।
 
सभी दल मेयर बनाने का कर रहे है दावा
एक तरफ जहां अकाली दल मेयर बनाने का दावा कर रहा है। वहीं, आजाद ग्रुप और कांग्रेस भी मेयर बनाने की बात कर रहे है। हालांकि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन के पास 23 सीटें हैं। जबकि आजाद ग्रुप के पास 11 सीटें हैं।

वहीं, कांग्रेस के खाते में 14 सीटें हैं। जबकि मेयर बनाने के लिए किसी भी दल को 26 सीटों की जरूरत है। ऐसे में आजाद ग्रुप और आजाद पार्षदों को रोल अहम हैं। वे जिस दल के साथ जाएंगे वह आसानी से मेयर बना लेगा।

 
नगर काउंसिलों और पंचायतों को गठन 17 तक
जिले में स्थित नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों को गठन 17 मार्च तक हो जाएगा। इस संबंधी सरकार गजट प्रकाशित हो चुका है। सरकार की तरफ से डीसी को आदेश जारी किए जा चुके हैं। नगर काउंसिल चुनाव में हलका विधायक भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed