{"_id":"c14f55ddf708f48b3573c9376ce06988","slug":"mohali-mayor-now-action-mode-against-illegal-pg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पीजी के खिलाफ मेयर ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पीजी के खिलाफ मेयर ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) के खिलाफ अब मेयर कुलवंत सिंह खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने गमाडा के सीए एके सिन्हा को पत्र लिखकर अवैध पीजी बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने अवैध पीजी की लिस्ट भी भेजी है। मेयर ने अपने पत्र की कॉपी एसएसपी और पीएसआईईसी के एमडी को भी दी है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि अगर अवैध पीजी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह 6 मार्च को प्रशासन के खिलाफ सभी पार्षदों को साथ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
शहर में बढ़ रहीं हैं चोरी की वारदात
मेयर कुलवंत ने बताया कि लोगों ने उन्हें शिकायत दी है कि शहर में कई जगह लोगों ने अवैध पीजी खोल रखे हैं। पीजी मालिक वेरिफिकेशन किए बगैर ही बाहरी लोगों को पीजी दे रहे हैं। इन लोगों की वजह से शहर में आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रहीं हैं। जानकारी न होने के चलते पुलिस भी उन्हें पकड़ नहीं पाती है। इसके अलावा यह लोग शहर की शांति भी भंग करते हैं।
विज्ञापन
वकील की हो चुकी है मौत
फेज-6 में पिछले दिनों पीजी में रह रहे कुछ युवक पार्किंग को लेकर हाईकोर्ट के वकील से उलझ गए थे। बात इतनी बिगड़ गई थी कि युवकों ने वकील पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इसमें वकील की मौत हो गई थी। इसके अलावा फायरिंग की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं। इनमें पीजी में रहने वाले युवक की शामिल थे।
प्रशासन के पास नहीं जानकारी
मेयर ने बताया कि हैरान करने वाली बात यह है कि शहर में कितने अवैध पीजी चल रहें हैं। इसकी न तो प्रशासन के पास और न ही पुलिस विभाग के पास कोई जानकारी है। शहर में जब कोई वारदात होती है तो पुलिस चेकिंग करके महज खानापूर्ति करती है। पुलिस से पीजी की जानकारी मांगने पर वह किराये पर रह रहे लोगों की सूची थमा देती है।