फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali, Ludhiana, Amritsar, will be at the Convention Center

तीन शहरों में बनेंगे प्रोग्रेसिव पंजाब के लिए कन्वेंशन सेंटर

Wed, 11 Dec 2013 08:54 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 11 Dec 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
Mohali, Ludhiana, Amritsar, will be at the Convention Center
प्रोग्रेसिव पंजाब समिट की सफलता से उत्साहित सरकार तीन शहरों में इस आयोजन के लिए बड़े कन्वेंशन सेंटर बनाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि आईएसबी ऑडिटोरियम में चार सौ लोगों के बैठने की क्षमता थी। अब मोहाली, लुधियाना और अमृतसर में ढाई हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले तीन कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग शहरों में समिट आयोजित करने का मकसद निवेशकों को पूरे पंजाब की झलक दिखाना है। समिट के दौरान साइन हुए एमओयू के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई टीमें निवेशकों को साइट दिखाने के लिए गई हैं। कुछ केसों में मीटिंग तय हो गई है और कुछ में तो प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने की पूरी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर महीने मीटिंग करके इन प्रोजेक्ट्स की प्रगति वह खुद रिव्यू करेंगे। अगले साल होने वाले समिट के लिए पहले से तैयारी शुरू होगी। टारगेट कंपनियों एवं देशों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि यह अच्छी शुरुआत है, परंतु बड़ी चुनौतियां हैं। चार-पांच महीनों में इन प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हो जाएगा।

रिलायंस ने एक साल में पंजाब के सभी गांवों को 4-जी से जोड़ने का वादा किया है। इन्फोसिस ने मोहाली में ढाई हजार स्टाफ का कैंपस बनाने की योजना बनाई है।

अगले एक-दो साल में पंजाब बिजली उत्पादन में सरप्लस हो जाएगा, उसके बाद और निवेश आएगा। क्योंकि इंडस्ट्री को बिजली सस्ती मिलेगी। इंडस्ट्री के लिए दस हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाएगा। कांग्रेस द्वारा समिट पर चुप्पी के सवाल पर वह बोले कि कांग्रेस अभी शोक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed