{"_id":"5e410f918ebc3ee61c456a62","slug":"mohali-gangrape-case-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली गैंगरेपः आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही पुलिस, कब्जे में ली गई सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली गैंगरेपः आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही पुलिस, कब्जे में ली गई सीसीटीवी फुटेज
Mon, 10 Feb 2020 01:38 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले शुक्रवार रात को चलते ऑटो से युवती को फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रेप का मामला दर्ज कर लिया है। डीजीपी पंजाब पहले ही इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन कर चुके हैं। रविवार को आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
शुक्रवार को हुई इस शर्मनाक वारदात के बाद पीड़िता युवती का मेडिकल करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद थाना मटौर पुलिस ने बलात्कार की धारा जोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार दर्ज किए गए मुकदमे में अभी गैंगरेप को नहीं जोड़ा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
वहीं डीजीपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पहले ही एक स्पेशल जांच टीम गुरप्रीत दिओल की अगुवाई में बना दी है। जिसमें सभी महिला पुलिस अधिकारियों को रखा गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाली हैं, जिसमें अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात चलते ऑटो में नैनीताल की रहने वाली और यहां जॉब कर रही एक युवती के साथ ऑटो चालक और उसके साथी की ओर से बलात्कार किए जाने के बाद उसे वाईपीएस चौक के पास ऑटो से फेंक दिया गया था और आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता ने सेक्टर-70 से चंडीगढ़ जाने के लिए ऑटो लिया था। वह मोहाली में किराए के मकान में रहती है और अभी उसका इलाज चल रहा है।