फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali: fingers of young man cut in Mohali

Mohali: अगवा कर काट डालीं युवक की अंगुलियां, मोहाली में दिल दहलाने वाली वारदात, इस शक में बने हैवान

Fri, 24 Feb 2023 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस वीडियो को सांझा करते हुए झिझक रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि यह वारदात मोहाली की है। उन्होंने सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से तथ्यों की पुष्टि करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Mohali: fingers of young man cut in Mohali
घटना के बारे में बताता पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। फेज-1 से आठ फरवरी को एक युवक को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद वे उसे गांव बड़माजरा के जंगल में ले गए। वहां जाकर उसके हाथ की उंगलियां दातर से काट डालीं। इस संबंध में फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो गया है। आरोपियों में से एक की पहचान गौरी वासी बड़माजरा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरदीप सिंह (24) वासी गांव मोहाली ने बताया कि आठ फरवरी को वह फेज-1 स्थित सब्जी मंडी के पास बैठा था। इस दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उनमें से लाल टीशर्ट पहना व्यक्ति कहने लगा कि वे सीआईए स्टाफ से आए हैं। उनके पास उसके खिलाफ शिकायत आई है। वह पूछताछ के लिए उसे अपनी गाड़ी की तरफ ले जा रहे थे। उसने देखा कि गाड़ी के पास गौरी वासी बड़माजरा खड़ा था। उसने गाड़ी के पास पहुंचते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। वे उसे गाड़ी में बिठाकर दारा स्टूडियो से होते हुए बड़माजरा श्मशानघाट के पीछे जंगल में ले गए। उनके पास दातर और सिक्सर (तेजधार हथियार) था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जाकर गौरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए उसके भाई बंटी के कातिलों के बारे में पूछते हुए कहा कि अगर उसने उनके नाम नहीं बताए तो वह उसे मार देगा। जब उसने कहा कि उन्हें भी तो पता है कि उसके भाई के कातिल कौन हैं। इसके बाद गोरी और लाल टीशर्ट वाले आदमी ने उसके बाएं हाथ को जमीन पर रखकर पकड़ लिया और काली टीशर्ट पहने व्यक्ति ने उसके हाथ पर दातर से दो वार किए जिससे उसकी चारों उंगलियां कट गईं। इसके बाद उन्होंने उसे वहां से जान बचाकर भाग जाने को कहा और खुद कार में बैठकर फरार हो गए। इस वारदात के दौरान वे पीड़ित का मोबाइल भी ले गए। घटना के बाद किसी तरह सूचना अपने चचेरे भाई मनिंदर सिंह को दी। वह मौके पर पहुंचा और उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर पीजीआई रेफर कर दिया।

विधायक खैहरा ने ट्विटर पर वीडियो डाल कार्रवाई की रखी मांग
कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस वीडियो को सांझा करते हुए झिझक रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि यह वारदात मोहाली की है। उन्होंने सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से तथ्यों की पुष्टि करने का अनुरोध किया है। खैहरा ने यह भी कहा कि अत्याचार का यह लगातार तीसरा वीडियो है।

पुलिस ने घटनास्थल पर जाने में की देरी, वरना आज भाई की अंगुलियां जुड़ी होतीं
हरदीप के भाई मनिंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद वे अपने भाई को सिविल अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने अंगुलियां लाने को कहा। इसके बाद वे डरे हुए थे कि कहीं हमलावर उन पर हमला न कर दें इसलिए उन्होंने फेज-6 स्थित पुलिस चौकी के मुलाजिमों को साथ चलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने काफी देर तक भी सरकारी वाहन नहीं निकाला। इस पर वे एक ऑटो में पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर गए लेकिन वहां पर उन्हें भाई की अंगुलियां नहीं मिली। इसके बाद वे लौट गए। इसके तीन घंटे बाद वे फिर से अंगुलियां ढूंढने आए तो उन्हें अंगुलियां मिलीं। वे अस्पताल पहुंचे और फिर डॉक्टरों ने भाई को पीजीआई रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस फौरन उनके साथ चलती और अंगुलियां जल्द मिलतीं तो शायद आज अंगुलियां जुड़ी होतीं।

सात घंटे चला ऑपरेशन, दो अंगुलियां जोड़ीं... वह भी काटनी पड़ीं
मनिदंर सिंह ने बताया कि भाई की अंगुलियां लेकर वह पीजीआई पहुंचे तो डॉक्टरों ने सात घंटे तक ऑपरेशन के बाद दो अंगुलियों को जोड़ दिया। जब कुछ दिन बाद वे नीली पड़ गई तो उन अंगुलियों को भी यह कहकर काट दिया कि यह कामयाब नहीं होंगी। 

भाई की हत्या के शक में लिया बदला
बड़माजरा में करीब छह महीने पहले 26 साल के बंटी फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी। बंटी के भाई गौरी को शक है कि वारदात से पहले बंटी के दोस्त हरदीप उर्फ राजू ने उसे फोन कर बुलाया था और उसकी हत्या में हरदीप की मिलीभगत है। वारदात के समय गौरी जेल में बंद था। अब जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हरदीप की अंगुलियां काट दीं।

16 अगस्त 2022 को हुआ था बंटी का कत्ल
गांव बड़माजरा में स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त 2022 की देर रात फाइनांसर बंटी शर्मा (26) की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी थी। मृतक के चेहरे और सिर पर डंडों व तलवारों से कई वार किए गए थे। वह 14 दिन पहले ही नशा तस्करी के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक गुर्गे को जिम्मेदार ठहराया था। तब बंटी को फोन आया कि किसी का इलाके में झगड़ा हो गया है। वह उस मामले में बीचबचाव करने आया था। इस दौरान उसका एक साथी भी उसके साथ था। जैसे ही वह वहां पर पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसके कार से उतरते ही उस पर डंडों और तलवारों से कई वार किए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। लोगों ने उसे पीजीआई पहुंचाया लेकिन वहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया थे। पीजीआई ने बलौंगी थाने को देर रात इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस की टीम अगले दिन सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed