फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali court sends gangster Deepak Tinu to judicial custody

फर्जी पासपोर्ट मामला: क्राइम ब्रांच को नहीं मिला रिमांड, अदालत ने दीपक टीनू को न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 11:49 PM IST
सार

एक अक्तूबर की रात को मानसा पुलिस की हिरासत से गैंगस्टर दीपक टीनू फरार हो गया था। इसके बाद सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह को पुलिस ने बर्खास्त करके उसको गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खडे़ होने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Mohali court sends gangster Deepak Tinu to judicial custody
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ दिन पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भांजे सचिन बिश्नोई और छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश में भगा दिया था। गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू पर इन्हें फर्जी पासपोर्ट मुहैया करवाने का आरोप है। इस मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने टीनू का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। यहां पर सुनवाई के बाद जज ने उसको न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को टीनू की अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए टीनू का तीन दिन का और रिमांड मांगा था। बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए दलील दी थी कि आरोपी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उससे पूछताछ पूरी हो चुकी है। साथ ही कुछ बरामद भी नहीं करना है। इसलिए उसको हिरासत में रखना उचित नहीं है। इसके बाद जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद टीनू को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


मानसा पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार
बता दें कि एक अक्तूबर की रात को मानसा पुलिस की हिरासत से गैंगस्टर दीपक टीनू फरार हो गया था। इसके बाद सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह को पुलिस ने बर्खास्त करके उसको गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खडे़ होने शुरू हो गए थे। वहीं, सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने भी मानसा पुलिस पर अविश्वास जाहिर किया था। आखिरकार दिल्ली के स्पेशल सेल ने राजस्थान के अजमेर से दीपक टीनू को गिरफ्तार किया था तो इस तरह पंजाब पुलिस की साख बच पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed