फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali couple arrested for theft of valuables of female doctor in PGI

Chandigarh News: पीजीआई में महिला डॉक्टर का कीमती सामान चोरी के मामले में मोहाली का दंपती गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mohali couple arrested for theft of valuables of female doctor in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई के रेडियोथैरेपी विभाग में सीनियर रेजीडेंट का कीमती सामान चोरी करने के मामले में सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने मोहाली के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर- 80 की 26 वर्षीय स्नेहलता और उसके पति 36 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार अदालत में पेश करने के बाद बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी स्नेहलता की मां की पिछले दो-तीन सालों से पीजीआई में एक बीमारी की थैरेपी चल रही थी। लंबे समय तक पीजीआई आने के चलते दंपती को पीजीआई में कई जगहें मालूम हो गई थी। वहीं, उन्होंने वह जगह भी देखी जहां डॉक्टर अपना सामान रखते हैं। इसी का फायदा उठा दोनों ने बीते 13 अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-38 निवासी सीनियर रेजीडेंट डॉ. देवांगना बोरा का बैग पीजीआई से चुराया था। इसमें उनके 4500 रुपये, कार की चाबी, लैपटॉप, माउस, बटुआ, एटीएम कार्ड, पीजीआई का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, सोने का लॉकेट, पैन ड्राइव, किताब और अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से चोरी का ज्यादातर सामान बरामद हो गया है। वहीं इनके पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड भी पता लगाया जा रहा है। सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह बीते 13 अक्तूबर को सुबह 7.45 बजे के लगभग एनएचई, आरटी वार्ड में आई थी। महिला डॉक्टर ड्यूटी रूम में उन्होंने अपना बैग रखा था। सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने देखा कि उनका बैग वहां नहीं था। ऐसे में तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिस पर पीजीआई पुलिस चौकी से टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed