{"_id":"5922cf9b4f1c1b4273536a43","slug":"mogambo-pet-dog-of-a-judicial-magistrate-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नींद हराम करने के बाद 'मोगैबो' की हुई घर वापसी, पुलिस बोली- घूम कर खुद लौटा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की नींद हराम करने के बाद 'मोगैबो' की हुई घर वापसी, पुलिस बोली- घूम कर खुद लौटा है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 May 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
जज का चोरी पेट बुल मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मोगैबो' की घर वापसी हो गई है। ये मोगैंबो कोई रिल लाइफ का विलेन नहीं है, ये एक कुत्ता है जिसने दो दिन तक पुलिस की नींद को उड़ा रखा था। 'मोगैबो' नाम के इस कुत्ते का वापस घर में एंट्री हो गई है। दरअसल ये कुत्ता चंडीगढ़ जिला अदालत के जज का है। जो दो दिन पहले चोरी हो गया था।
इसकी तलाश के लिए पुलिस ने इनाम तक रख दिया था, यानी जो इस कुत्ते को तलाश कर घर लाता उसे 20 हज़ार रुपए का इनाम मिलना तय था। लेकिन इस पर पानी फिर गया है क्योंकि पुलिस का कहना है कि 'मोगैबो' खुद वापस घर लौटा है।

ये है मामला
जज का चोरी पेट बुल मिला
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ जिला अदालत के एक जज की सेक्टर-19 स्थित कोठी के सामने से एक्टिवा पर सवार 3 युवक पेट पिटबुल (मोगेम्बो)चुराकर फरार हो गए थे। जज की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था । वहीं, जज की तरफ से पिटबुल खोजकर लाने वाले को 20 हजार बतौर इनाम की घोषणा की गई थी ।
शिकायतकर्ता जज ने बताया कि शनिवार दोपहर कुत्ता कोठी की बाउंड्री केअंदर से चोरी हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ कैमरे चेक करवाने में लगी है। एक्टिवा सवारों में 2 स्कूली ड्रेस में और तीसरा बनियान में था। उन्होंने पहले गेट के सामने खड़े होकर पिटबुल को पुचकारना शुरू किया। जैसे ही वह युवकों के पास पहुंचा एक युवक ने एक्टिवा स्टार्ट कर ली और दूसरे ने डॉगी को गोद में उठा लिया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग निकले।
यह नजारा उनकी कोठी से थोड़ी दूर काम करने वाला माली देख रहा था। माली ने बताया कि वह सोच रहा था कि बच्चे डॉगी के साथ खेल रहे हैं। लेकिन जब उन्हें भागते देखा तो पीछा किया मगर वे भाग निकले। पढ़ा लिखा नहीं होने के कारण वह सफेद रंग की एक्टिवा का नंबर नहीं नोट कर सका था।