फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga Police arrested six criminals of gangster Davinder Bambiha gang

Moga: गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग के छह शातिर चढ़े मोगा पुलिस के हत्थे, आरोपियों से हथियार और कार बरामद

Wed, 10 Apr 2024 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी लवप्रीत सिंह, सुनील कुमार बंबीहा गैंग के सहयोगी हैं। वहीं करण, विक्की गांधी, हेमप्रीत चीमा, साहिल शर्मा शालू लवप्रीत सिंह और सुनील कुमार के गैंग में काम करते थे। सारे आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। सभी पर थाना मेहना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moga Police arrested six criminals of gangster Davinder Bambiha gang
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहना के बस स्टॉप के पास से गैंगस्टर दविंदर बंबिया गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्तौल 30 बोर के साथ तीन कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर दो कारतूस, फॉर्च्यूनर और वरना कार बरामद हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मोगा एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छह लोग अवैध हथियार/गोला-बारूद के साथ किसी अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से ग्राम मेहना के बस स्टॉप पर फॉर्च्यूनर व वरना गाड़ियों के साथ खड़े हैं। मोगा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह अपने टीम के साथ मौके पर गए और दविंदर बंबीहा गैंग के छह साथियों को तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस और एक फॉर्च्यूनर और वरना कार के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी लवप्रीत सिंह, सुनील कुमार बंबीहा गैंग के सहयोगी हैं। वहीं करण, विक्की गांधी, हेमप्रीत चीमा, साहिल शर्मा शालू लवप्रीत सिंह और सुनील कुमार के गैंग में काम करते थे। सारे आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। सभी पर थाना मेहना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

पकड़े गए आरोपी विक्की गांधी पर मोगा में छह अपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनील कुमार पर अलग अलग थानों में 13 केस दर्ज हैं। लाभप्रीत सिंह पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। सभी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed