फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, international yoga day, punjab, chandigarh

चंडीगढ़ में मोदी की योग क्लास के लिए पंजाब की तैयारी कुछ ऐसी

Wed, 08 Jun 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, international yoga day, punjab, chandigarh
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
21 जून को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग क्लास के लिए पंजाब सरकार ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में होने वाले समागम में पंजाब से दस हजार वॉलंटियर्स शामिल होंगे। राज्य सरकार ने समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पंजाब से स्टूडेंट्स, एनसीसी कैडेट, युवा, महिलाएं व सीनियर सिटिजन इसमें शामिल होंगे। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बैठक कर समागम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब से वॉलंटियर्स की शमूलियत यकीनी बनाई जाए। मुख्य सचिव को हिदायत दी गई कि वॉलंटियर्स को ट्रांसपोर्ट, रहने, खाने-पीने की सुविधा में कोई कठिनाई न आए। समागम स्थल पर मेडिकल टीमें भी तैनात की जाएं। मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने बताया कि अब तक वेबसाइट पर 23146 वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन पटियाला से हुए हैं। इनमें से दस हजार ही समागम में शामिल होंगे। बाकी जिला व ब्लॉक स्तर पर होने वाले समागमों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ समागम में ज्यादा उपस्थिति नजदीकी जिलों मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, नवांशहर और रोपड़ से होगी। दूर के जिलों से आने वाले वॉलंटियर्स केरहने का इंतजाम मोहाली में किया गया है। वॉलंटियर्स को दो सौ ग्रुप में बांटा जाएगा, पचास वॉलंटियर्स का एक ग्रुप लीडर होगा। ग्रुप लीडर्स को 13 जून को चंडीगढ़ बुलाया गया है, जहां उन्हें समागम का विवरण बताया जाएगा। 19 जून को सभी वॉलंटियर्स की फुल ड्रेस रिहर्सल चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि और आयुष विभाग के माहिर राज्य भर में ट्रेनिंग दे रहे हैं। सीएम ने मोहाली स्थित लड़कों और लड़कियों केसैन्य ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों की शमूलियत भी यकीनी बनाने को कहा। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत चीमा व सुरजीत रखड़ा, सीपीएस एनके शर्मा व चौधरी नंद लाल, विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, हरप्रीत कौर मुखमैलपुर व वनिंदर कौर लूंबा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed