फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi Swachhta Abhiyan by a Bride before Marriage

दूल्हे ने किया ऐसा काम, आप भी शाबाशी देंगे

Thu, 04 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 04 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
Modi Swachhta Abhiyan by a Bride before Marriage

शुभ कार्यों से पहले झाड़ू हाथ में लेना अशुभ माना जाता है, लेकिन खदरी गांव में एक दूल्हे ने बारात के साथ रवाना होने से पहले हाथ में झाड़ू लेकर घर के आसपास सफाई की। दूल्हे की वेशभूषा और हाथों में झाड़ू देखकर पहले तो गांव के लोग हैरान रह गए लेकिन बाद में सभी ने इसकी सराहना की।

विज्ञापन


इस गांव को अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। गांव के अंकित कुमार की बुधवार को करनाल में शादी होनी थी।

बारात के साथ रवाना होने से पहले अंकित ने घर के बाहर साफ-सफाई करने की ठानी। उसने अपने घरवालों और रिश्तेदारों को अपनी इच्छा बताई।

पहले तो नाते-रिश्तेदार इसके लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन अंकित की जिद्द को देखते हुए उन्होंने न सिर्फ हामी भर दी, बल्कि खुद भी दूल्हा बने अंकित के साथ घर के बाहर गली में झाड़ू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के सरपंच भोपाल खदरी भी उनके साथ हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में शामिल हुए। अंकित ने घर के बाहर और गांव की गली में झाड़ू लगाई। दूल्हा बने अंकित को झाड़ू लगाता देख ग्रामीण भी वहां आ गए और उसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनरक्षक के पद पर कार्यरत है अंकित

Modi Swachhta Abhiyan by a Bride before Marriage

अंकित वन विभाग में वन रक्षक के पद पर कार्यरत है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से काफी प्रेरित है। अंकित ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर आ सकते हैं तो हमारा भी देश के प्रति कुछ फर्ज है। यह अभियान बिना लोगों के सहयोग के सफल नहीं हो सकता।

स्वच्छता रखना हमारी जिम्मेदारी : सरपंच
गांव के सरपंच भोपाल खदरी ने कहा कि अंकित ने अपनी बारात में रवाना होने से पूर्व झाड़ू लगाकर एक मिसाल कायम की है। जैसे हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं वैसे ही अपने गांव, शहर और प्रदेश को साफ  रखने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed