बॉक्सर विजेंदर के समर्थन में उतरे मोदी के खेल मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के स्टार बाक्सर विजेंदर सिंह के प्रोफेशनल बाक्सिंग में जाने से भारत की रियो ओलंपिक-2016 की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री सर्वानंद सोनवाल विजेंदर के इस कदम को गलत नहीं मानते हैं।
पटियाला स्थित नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सोनवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में विजेंदर के खिलाफ कार्रवाई संबंधी पूछे सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि विजेंदर प्रोफेशनल बाक्सिंग में नाम कमाएंगे तो देश के बाकी बाक्सरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
सोनवाल ने कहा कि विजेंदर ने प्रोफेशनल बाक्सिंग में जाकर कुछ गलत नहीं किया है, बल्कि यह एक अच्छा कदम है। यह भी बाक्सिंग के खेल को प्रमोट करने का एक जरिया है।
खेलमंत्री ने कहा,- हम सभी को विजेंदर को सपोर्ट करना चाहिए
खेलमंत्री ने कहा कि हम सभी को विजेंदर को सपोर्ट करना चाहिए, ताकि वह प्रोफेशनल बाक्सिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। खेल प्रेमियों को निराश होने की जरूरत नहीं है।
रियो ओलंपिक को छोड़कर पूर्व जानकारी दिए बिना प्रोफेशनल बाक्सिंग में जाने पर क्या विजेंदर खिलाफ कार्रवाई होगी? इस सवाल को मंत्री ने टाल दिया। कहा कार्रवाई क्यों करेंगे, इससे भारत के बाक्सरों की अब विश्व स्तर पर पहचान बनेगी। विजेंदर का अपना निर्णय है। बल्कि अगर विजेंदर ने प्रोफेशनल बाक्सिंग में अच्छा किया, तो फिर बाकी बाक्सरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
रियो ओलंपिक में 10 गोल्ड जीत कर लाएंगे: सोनवाल ने कहा कि इस बार भारत रियो ओलंपिक से ज्यादा मेडल लेकर आएगा। उम्मीद है कि 10 मेडल हमारे खिलाड़ी जीत कर लाएंगे। ओलंपिक के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कोई कसर नहीं रखी जाएगी।