{"_id":"67fd69b7398d31d3b00be7b2","slug":"modi-has-a-special-connection-with-haryana-he-has-come-25-times-in-11-years-politics-news-haryana-news-chandigarh-news-c-16-pkl1010-683128-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 11 साल में 25 बार हरियाणा आए मोदी, पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले-पीएम का हरियाणा से विशेष लगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 11 साल में 25 बार हरियाणा आए मोदी, पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले-पीएम का हरियाणा से विशेष लगाव
Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
सार
साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी 24 बार आ चुके हैं, जिनमें से 13 बार सरकारी दौरा था और 11 गैर सरकारी दौरा था। सोमवार को उनका 25वां दौरा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव और जुड़ाव रहा है। यह प्रदेश उनकी कर्मभूमि रही है। वे अन्य प्रदेश के दौरे पर भी जाते हैं, मगर हरियाणा के लोगों वह बहुत प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा- साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी 24 बार आ चुके हैं, जिनमें से 13 बार सरकारी दौरा था और 11 गैर सरकारी दौरा था। आज उनका 25वां दौरा है।
यमुनानगर में उन्होंने मंच से कहा कि वह प्रधानमंत्री का दो भूमिकाओं में स्वागत करना चाहते हैं। एक तो आपकी सरकार में आपने मुझे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का दायित्व दिया, उस नाते से मैं आपका हृदय की गहराई से स्वागत करता हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के तौर पर हरियाणा की जनता का दस साल तक सेवा करने का मौका मिला, इसलिए हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की तरफ से भी मैं आपका स्वागत करता हूं।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि अपने सामाजिक जीवन के लगभग छह वर्ष यमुनानगर में बिताए हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योगों और रोजगार के अवसर अहम होंगे, जिसमें बिजली की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में बिजली का उत्पादन 249 गीगावाट था और आज 466 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। वहीं, 2033-34 तक 874 गीगावाट का लक्ष्य है।