फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi govt completed two years, congress jansabha, chandigarh congress jansabha, chandigarh, politics

मोदी सरकार के दो साल पूरे, कांग्रेस ने जनसभा कर गिनाई नाकामियां

Thu, 26 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
modi govt completed two years, congress jansabha, chandigarh congress jansabha, chandigarh, politics
चंडीगढ़ कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो साल पूरे होने के मौके चंडीगढ़ कांग्रेस ने जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा को चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबडा समेत कई वरिष्ठ नेताओं, पार्षद, पूर्व पार्षद व पार्टी के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। छाबड़ा ने इस मौके पर भाजपा सरकार को हर मोरचे पर नाकाम बताते हुए कहा है कि इस सरकार ने लोगों के जीवन में बुरे दिन लाने के अलावा कुछ नहीं किया है। छबड़ा ने कहा है कि जनता परेशान हो रही है वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल विदेशों के दौरे करते रहे। वे देश में कम  और विदेशों में ज्याद रहे।
विज्ञापन


नहीं रोक पाए महंगाई...
कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई है हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रिकार्ड संख्या में बढो़तरी की जा चुकी है। दाल, सब्जी गेहूं व तेल के रेट लोगों की पहुंच से बाहर हो गए है।  उन्होंने कहा कि गरीबों का पीडीएस का सस्ता  राशन व केरोसिन बंद किया जा चुका है।  भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से बादा किया था लेकिन अब तो लोग एक एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी ने किसी वस्तु के रेट नहीं बढ़ते हेै।
विज्ञापन


हर मोर्चे पर फेल हुई केंद्र सरकार...
नेताओं ने कहा कि यह सरकार हर मोरचे पर फेल हुई है। छाबड़ा ने कहा है कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जोकि इस सरकार से दुखी नहीं हो। कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि अब शहर  के लोगों पर स्मार्ट सिटी के नाम पर भी लोगों पर टैक्स लगाने की तैयारियों को किया जा रहा है। शहर के लोग बिजली और पानी के संकट से लगातार जूझ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार की झोली मे पिछले दो सालों में नाकामयाबियों के साथ जनता को दुख दर्द देने के अलावा और कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे वादे की सरकार ने
उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता से कई झूठे वादों करके सत्ता में आई थी जनता का उससे पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। जनता सरकार की असलियत को पहचान चुकी है और  लोगों को पता लग गया है कि यह जुमलेबाजों की सरकार है जो कि तरह तरह के झूठे वादे करके सत्ता में आ गएहैं।   छाबड़ा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली दालें, आटा , तेल, सब्जियां, रसोई गैस और  जरूरतों की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। और महंगाई  को रोकने में सरकार नाकाम हो गई है।


इस मौके पर उपस्थित नेताओं में  सुभाष चावला,  पवन शर्मा, देविंदर सिंह बबला, सुरिंदर सिंह, हरफूल चंद कल्याण,  भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी, देविंदर सिंह बबला, जतिंदर भाटिया, एचएस लकी, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, मोहहमद सादिक, सोहल लाल वैद्य, दर्शन गर्ग, संदीप भारद्वाज, शशिशंकर तिवारी, मीनाक्षी चौधरी, अच्छेलाल, भजन कौर, रमेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed