{"_id":"5766af8c4f1c1bd24d11bce8","slug":"modi-chandigarh-visit-congress-protest-against-modi-visit-black-flag-hosting-against-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का ऐलान, 21 जून को चंडीगढ़ में मोदी को दिखाएंगे काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का ऐलान, 21 जून को चंडीगढ़ में मोदी को दिखाएंगे काले झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में केक काटते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल योग डे पर 21 जून को पीएम मोदी चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस ने उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि मोदी सरकार दो सालों मे पूरी तरह से नाकाम रही है और जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी के आगमन के दिन 21 जून को मोदी को काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी।
यह ऐलान सेक्टर 32 के टेनामेंट कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल व वरिष्ठ नेता भजन कौर की तरफ से किया गया।
कार्यक्रम में केक काटा गया और छबील लगाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता अश्वनी अपने 150 से ज्यादा से समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम शर्मा, सुरिंदर सिंह, हरफूल चंद्र कल्याण, देविंदर सिंह बबला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी, गुरबक्श रावत, शशि शंकर तिवारी, बलराज सिंह सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
वहीं महिला कांग्रेस की तरफ से सेक्टर 25 में राहुल गाधी के जन्मदिन के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ज्योति, कामिनी, सुदेश, इंदू सिंगला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें बंसल व छाबड़ा के अलावा पूर्व मेयर सुभाष चावला ने भी हिस्सा लिया।

युवा कांग्रेस ने भी मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में केक काटते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस ने सेक्टर 19 में रविवार शाम को राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर कांग्रेस के नेता मनीष बंसल ने ग़रीब बच्चों के साथ मिलकर केक काटा । केक काटने के बाद मनीष बंसल ने ग़रीब बच्चों में फल वितरित करके आज राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया।
इस अवसर पर बोलते हुए मनीष बंसल ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी । उन्होंने राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना की ओर कहा कि वह दिन भी अब दूर नहीं जब देश के युवा की चाहत पूरी होगी ओर राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री होगे।
इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने कहा कि इस देश के युवा बहुत जल्द राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे नेता है जो ग़रीबों, दलितों, किसानों ओर अल्पसंख्यको के साथ हर वर्ग का ध्यान रखते है।