{"_id":"664e5f0b38130b9b1e083374","slug":"modi-and-priyanka-will-come-to-haryana-on-the-last-day-of-election-campaign-chandigarh-news-c-16-pkl1010-427146-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज थम जाएगा चुनावी शोर..अंतिम दिन मोदी व प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज थम जाएगा चुनावी शोर..अंतिम दिन मोदी व प्रियंका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की दस लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव का प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। उसके बाद साइलेंस पीरियड शुरू होगा, जिसमें रैली, जनसभा और रोड शो पर प्रतिबंध होगा। उम्मीदवार मतदाताओं से केवल व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के समर्थन में बाहर से आए नेता व कार्यकर्ता भी राज्य से बाहर चले जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व जनसभा करेंगे। भाजपा की ओर पीएम नरेंद्र मोदी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पाली गांव में रैली करेंगे। इस रैली के जरिये वह पार्टी के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। वहीं, कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा में मौजूद रहेंगी। पहले वह सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो करेंगी। उसके बाद वह करनाल लोकसभा क्षेत्र के पानीपत की अनाज मंडी में पार्टी उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के पक्ष में जनसभा करेंगी। उधर, चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएलओ वोटर स्लिप के साथ ब्याह शादी की तरह घर-घर निमंत्रण देने के साथ उन्हें मतदान की अपील कर रहे हैं। लगभग 50 लाख निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। मतदान 25 मई सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
घर से डाले जाने वाले वोट 92 फीसदी पूरे
85 वर्ष की आयु से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए घर से ही वोट डालने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 12 डी विशेष फार्म भरवाया जाता है। राज्य में 12 डी के 9024 फार्म को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 8324 यानी लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं के घर जाकर उनके पोस्टल बैलेट एकत्रित कर लिए गए हैं।
25 मई को सवैतनिक अवकाश मिलेगा
हरियाणा में लोकसभा व उपचुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में स्थित विभिन्न दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो यहां पर पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा राज्य में स्थित फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों, जो हरियाणा के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी 25 मई को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। इतना ही नहीं, हरियाणा के जो मतदाता पड़ोसी राज्यों में काम कर रहे हैं, उन राज्यों ने भी हरियाणा के मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित किया है।