फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modak Recipee

ऐसे बनाएं गणपति के फेवरेट मोदक

Sat, 30 Aug 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Aug 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
Modak Recipee

मोदक गणेश जी की फेवरेट डिश है और गणेश पूजा के मौके पर यह खासतौर पर बनाए जाते हैं। कई जगहों पर गणेश पूजा मोदक से ही होती है। महाराष्ट्र में तो गणेश पूजा के मौके हर घर में मोदक बनाए जाते हैं।

विज्ञापन


इन्हें बनाने में घी का प्रयोग नहीं होता, इसलिए इन्हें खाने में मोटापा की चिंता भी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनते हैं मोदक-

मोदक बनाने के लिए ये सामान चाहिए-
चावल का आटा - 2 कप
गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
घी - 1 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच

ये है मोदक बनाने की विधि-
गुड़ और नारियल को कढ़ाही में डाल कर गरम करने के लिये रख दें और चम्मच से हिलाते रहें। तब तक हिलाते रहें, जब तक गुड़ गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। मिश्रण बनने के बाद में काजू,  किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें। मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है।
विज्ञापन


अब 2 कप पानी में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम होने के लिए रख दीजिए। जैसे ही पानी उबलने लगे, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक डाल कर चम्मच से हिला कर अच्छी तरह मिला दें। अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम करके आटा गूंथ लें। अगर आटा सख्त लग रहा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं।  एक प्याली में थोड़ा घी लीजिए। घी हाथों में लगाकर आटे को तब तक मसलें जब तक आटा नरम न हो जाए। अब इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रख दें।

हाथ को घी से चिकना करें और गूंथे हुए चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें। दूसरे हाथ के अंगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुए बढ़ा लें। उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख दें। अंगूठे और उंगलियों की सहायता से मोड़ डालते हुए ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुए बन्द कर दें। सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें।


किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम होने के लिए रखें। जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10-12 मिनट तक पकने दीजिए। जब मोदक चमकदार लगने लगे, तब ये खाने के तैयार हैं। मोदक को प्लेट में निकाल कर रखें और परोसकर खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed