फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mockdrill, DC takes stock to deal with the threat of Covid

Chandigarh News: कोविड के खतरे से निपटने के लिए माॅकड्रिल, डीसी ने लिया जायजा

Tue, 11 Apr 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill, DC takes stock to deal with the threat of Covid
पंचकूला। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सिविल अस्पताल सेक्टर-6, सब डिवीजन कालका अस्पताल, सीएचसी रायपुररानी, पारस अस्पताल, ओजस अस्पताल सेक्टर-26 और अलकेमिस्ट अस्पताल सेक्टर-21 में मॉकड्रिल हुई। इस दौरान उपायुक्त महावीर कौशिक ने मरीजों को दिए जा रहे प्राथमिक उपचार से संबंधित जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर्स, कोविड बेड्स, ऑक्सीजन की उपलब्धता, टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पंचकूला के डीसी महावीर कौशिक ने जिला के नागरिकों से कोविड से जागरूक रहने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए। लोगों से सैनिटाइजर का प्रयोग, भीड़-भाड़ में जाने से बचना और समय-समय पर हाथ धोना इत्यादि का पालन करने की अपील की। पंचकूला के डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि पंचकूला जिले में कुल 648 बेड, 72 वेंटिलेटर और 103 आईसीयू बेड हैं। उन्होंने नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और प्रबंधों पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

अस्पताल में 124 डाॅक्टर कार्यरत : सिविल सर्जन
पंचकूला सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार ने डीसी महावीर कौशिक को बताया कि सिविल अस्पताल में 300 बेड हैं जिसमें से 200 बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल में 124 डाॅक्टर कार्यरत हैं और रोगियों का अच्छे से इलाज करने के लिए 206 नर्स और 200 पैरामेडिकल स्टाफ कार्यरत है। जिले में इस समय कोविड के 249 सक्रिय मामले हैं। अस्पताल में लगभग 2000 कोविड मरीजों की जांच करने की क्षमता है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के पीएमओ डाॅ. उमेश मोदी, कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल कुमार, डीएसओ डाॅ. सुरेश, पंचकूला सीएचसी कोविड इंचार्ज डाॅ. अर्चना अग्रवाल और अन्य डाॅक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल का नाम कुल बेड आईसीयू बेड वेंटिलेटर
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 300 29 38
पारस अस्पताल 24 09 03
अलकेमिस्ट-ओजस अस्पताल 89 37 11
अलकेमिस्ट अस्पताल 150 28 20
एसडीएच कालका 55 00 00
सीएचसी रायपुररानी 30 00 00
कोट
शहर के अस्पतालों में मॉकड्रिल कर पूरी व्यवस्था को जांचा गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। इसमें आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और दवाओं के इंतजाम पूरे हैं। कोविड के केस बढ़ने के बाद व्यवस्था ठीक रखने के उद्देश्य से इस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है।
-डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed