फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mock drill in Chandigarh, stirred by rumors of bomb

...और देखिए कैसे चंडीगढ़ में भागती नजर आई पुलिस, लोग भी सहमे

Sun, 25 Sep 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Mock drill in Chandigarh, stirred by rumors of bomb
Mock drill in Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
सुबह का वक्त था और रॉक गार्डन में काफी चहल पहल थी। अचानक पुलिस भागती हुई नजर आई तो उन्हें देखकर लोग भी सहम गए। दरअसल, पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर शहर में भीड़भाड़ वाली दो जगहों पर मॉक ड्रिल की। पहली मॉक ड्रिल सुबह करीब 11 बजे रॉक गार्डन में की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में आला अधिकारियों ने रॉक गार्डन में बस होने की कॉल करवाई। कॉल सुनते ही दस मिनट के भीतर आपरेशन सेल, बम निरोधक दस्ता, पैरामिलिट्री फोर्स, आपदा प्रबंधन के अधिकारी, फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने पूरा इलाका सील कर दिया और अंदर घूमने आए पर्यटकों को बाहर निकाल दिया। कई पर्यटकों को जब पता चला कि यह महज एक मॉक ड्रिल थी तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई। आपरेशन सेल डीएसपी एसपीएस सौंधी व इंस्पेक्टर नीरज सरना मौके पर पहुंचे। पुलिस की ड्रिल करीब एक घंटे तक चली । 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल चली की सेक्टर 39 स्थित वाटर वर्क्स के आसपास संदिग्ध आतंकी देखे  गए हैं। जिसके बाद पूरा पुलिस का अमला मौके  पर पहुंचकर  सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार  को भी पुलिस विभाग  द्वारा सेक्टर 10, 26 व चंडीगढ़ क्लब में मॉक ड्रिल की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed