फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile boards for names outside shops, every item of need is being sold

दुकानों के बाहर नाम के लिए मोबाइल का बोर्ड, जरूरत का हर सामान बिक रहा

Thu, 20 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mobile boards for names outside shops, every item of need is being sold
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर में जरूरी सामान व मोबाइल की दुकानें खोलने की अनुमति दी है, लेकिन इस आदेश का असर नहीं दिख रहा। गैर-जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदार दुकानों के बाहर मोबाइल एसेसरीज, रिचार्ज का बोर्ड लगाकर अंदर हर सामान बेच रहे हैं। इसमें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रिकल सामान भी शामिल हैं। इससे जिन मार्केट को बंद किया गया है, वहां के दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सख्ती दिखाते हुए पहले 7 दिन का लॉकडाउन लगाया था। इसमें जरूरी सामान व मोबाइल की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। उसके बाद इसे 7 दिन आगे बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया। दुकानदार मोबाइल रिचार्ज और एसेसरीज की आड़ में पूरा सामान बेचने लगे। शहर भर के व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया। दुकानदारों का कहना है कि पूरा शहर खुला है। कुछ मार्केट बंद कर कोरोना से कैसे बचा जा सकता है। सेक्टर-19 सदर मार्केट के प्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि कुछ मार्केट जिसमें कपड़ा व ज्वैलरी ही शामिल है, को छोड़कर सभी खुली हैं। यह तो सिर्फ दिखाने के लिए लॉकडाउन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed