{"_id":"581d63dc4f1c1b903b435cf0","slug":"mobile-app-launched-for-kitty-party-members-and-organizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटी पार्टी की शौकीन महिलाओं के लिए खबर, बस एक क्लिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटी पार्टी की शौकीन महिलाओं के लिए खबर, बस एक क्लिक करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किटी मेंबर हैं और अपने घर में पार्टी अरेंज करने का सोच रही हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल, महिलाओं को किटी पार्टी अरेंज करने के लिए अब हर किसी को कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस मोबाइल पर एक क्लिक और आपके ग्रुप की सभी मेंबर्स तक आपका आमंत्रण पहुंच जाएगा। ऐसा मुमकिन होगा ‘किटी बी’ मोबाइल एप्लीकेशन से।
आयुर्वेदिक रूप मंत्रा की पेशकश ‘किटी बी’ मोबाइल एप को शुक्रवार चंडीगढ़ के होटल हयात रिजेंसी में लॉन्च किया गया। दिविसा हर्बल केयर के को-फाउंडर संजीव जुनेजा ने बताया कि शुरुआत में इस एप को ट्राइसिटी में लॉन्च किया गया है। उनका प्रयास होगा कि इसके माध्यम से ट्राइसिटी के घर-घर में महिलाओं तक उनके प्रोडक्ट पहुंच सकें।
ट्राइसिटी में सफलता के बाद वह इसे देश के अन्य मेट्रो और टायर-टू सिटी में लेकर जाएंगे। जुनेजा के अनुसार शुरुआती ट्रायल में रूप मंत्रा के ‘किटी बी’ एप को ट्राइसिटी से अच्छा रिस्पांस मिला है। इससे कंपनी की ब्रांडिंग भी अच्छी हुई है। कंपनी ने हाल ही में कुछ बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भी अपनी ब्रांडिंग की है। वहीं इस मौके पर एप की शुरुआत और परिकल्पना करने वाली कंपनी की सीईओ रितु गुप्ता ने बताया कि इस अक्तूबर में ट्रायल लॉन्च के बाद से अब तक तीन हजार एप डाउनलोड हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इसे इस तरह से बनाया गया है कि इसके जरिए महिलाओं को शहर में चल रहे स्पेशल ऑफर की जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें ज्वेलरी, फैशन, होम डेकोर, लाइफ स्टाइल, लाउंज, टैटू स्टूडियो और उबेर जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। एप लॉन्च अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर विक्रम गुप्ता, कंसल्टेंट प्रो रूपाली गर्ग, सीटीओ गौरव मिन्हास, जीएम पुनीत भी मौजूद रहे।