{"_id":"66db960cb4ce858cc2057bb4","slug":"mob-club-owner-arrested-with-pistol-in-sd-college-during-student-council-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1043-510555-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मॉब क्लब का मालिक छात्र परिषद चुनाव के दौरान एसडी कॉलेज में पिस्टल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मॉब क्लब का मालिक छात्र परिषद चुनाव के दौरान एसडी कॉलेज में पिस्टल सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित मॉब क्लब के मालिक नीरज खरब को पुलिस ने छात्र परिषद चुनाव के दौरान सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में बिना लाइसेंसी पिस्टल व सात कारतूसों से भरी मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में पुलिस ने अवैध हथियार रखने पर बीएनएस की धारा 223 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसका एक दिन रिमांंड मिला है।
गौरतलब है कि 27 मई की रात को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे के पास से गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया था। हालांकि इनके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गए युवकों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ गोलू और शमशेर सिंह उर्फ प्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इसके पास से .32 बोर पिस्टल व 7 कारतूस लोडिड मैगजीन बरामद हुई थी। इन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सेक्टर-26 में मोब क्लब के मालिक नीरज खरब की हत्या करने के लिए यहां आए थे। इन दोनों की निशानदेही पर जांच टीम ने कुछ दिन पहले ही उस समय मौके से फरार हुए यादविंदर सिंह और सुखविंदर खान को गिरफ्तार किया था।
वहीं, अब मॉब क्लब का संचालक खुद पुलिस के चंगुल में फंस गया है। बीते वीरवार कोे पीयू छात्र संघ के चुनाव थे, जिसमें काफी संख्या में कॉलेजों सहित पीयू में पुलिस फोर्स तैनात थी। इसी दौैरान पुलिस ने एसडी कॉलेज में शक के आधार पर नीरज खरब निवासी फ्लैट नंबर-104 अल्फा अपार्टमेंट सोसायटी सेक्टर-17 पंचकूला को हिरासत में लिया और उसके पास से पिस्टल व सात कारतूस बरामद किए गए। आरोपी बरामद पिस्टल का लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।